चकिया पुलिस ने 25 हजार के इनामिया अंतरराज्यीय गौ-तस्कर को किया गिरफ्तार
चकिया पुलिस ने किया इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार
मुहम्मदाबाद नहर पुलिया से दबोचा गया बिहार निवासी अपराधी
25 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त था राहुल त्रिगुन
चंदौली जिले के थाना चकिया पुलिस ने अंतरराज्यीय गौ-तस्करी गिरोह से जुड़े 25,000 रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) दिगंबर कुशवाहा तथा क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
आपको बता दें कि थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शुक्रवार को सुबह करीब 10:10 बजे मुहम्मदाबाद नहर पुलिया के पास से वांछित अभियुक्त राहुल त्रिगुन पुत्र नित्यानंद त्रिगुन, निवासी खीरी, थाना राजपुर, जनपद बक्सर (बिहार) को गिरफ्तार किया।

अभियुक्त राहुल त्रिगुन पर मुक़दमा अपराध संख्या 342/2023 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं 429 भादवि के तहत मामला दर्ज था। इसके अलावा वह गैंगस्टर एक्ट व आबकारी अधिनियम के मामलों में भी वांछित था।
इस गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के साथ उपनिरीक्षक रामाप्रसाद यादव और इंद्रासन यादव शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह गिरफ्तारी चंदौली पुलिस के उस सख्त अभियान का हिस्सा है जिसके तहत गौ-तस्करी और संगठित अपराध में लिप्त अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








