चकिया पुलिस ने पकड़े 3 वारंटी, अभियुक्तों को गिरफ्तार करके भेजा जेल
चकिया कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई
3 वारंटी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
सभी के खिलाफ कोर्ट से जारी किया गया था गैर जमानती वारंट
चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में वांछित और वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चकिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) दिगम्बर कुशवाहा और क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इन तीनों के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट (NBW) जारी था, जिसके तहत उन्हें गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा कोर्ट की कार्रवाई में सहयोग नहीं किया जा रहा था और कोर्ट ने सबके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। पकड़े गए अभियुक्तों के नाम निम्नांकित हैं...
1. पप्पू नट पुत्र सरकन नट, निवासी छत्रपुर देवहलियाँ, थाना रामगढ़, जिला कैमूर (बिहार), वर्तमान पता—वार्ड नं. 1, इन्द्रानगर, थाना चकिया, जनपद चंदौली।
2. रामचन्द्र उर्फ लकड़ू हरिजन पुत्र स्व. सुखई, निवासी ग्राम भीषमपुर, थाना चकिया, जनपद चंदौली।
3. सिहारी पुत्र जोखन, निवासी ग्राम भीषमपुर, थाना चकिया, जनपद चंदौली, वर्तमान पता—बैरा जंगल, थाना चकिया, जनपद चंदौली।
इन तीनों के खिलाफ मा. न्यायालय से गैर जमानती वारंट (NBW) जारी था, जिसके तहत उन्हें गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में चकिया के थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक सुनील कुमार और प्रेमचन्द यादव शामिल थे। पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








