चकिया पुलिस ने वारंटी शेरू को दबोचा: जेएम कोर्ट से जारी था NBW वारंट, कानूनी कार्रवाई शुरू
चंदौली के चकिया थाना पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत काफी समय से फरार चल रहे एनबीडब्ल्यू वारंटी शेरू को गिरफ्तार कर लिया है। चकिया जेएम कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
चकिया पुलिस ने वारंटी को दबोचा
विस्फोटक अधिनियम का आरोपी गिरफ्तार
जेएम चकिया कोर्ट से जारी वारंट
वार्ड नंबर 11 निवासी शेरू गिरफ्तार
चकिया पुलिस की त्वरित विधिक कार्रवाई
चंदौली जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चकिया थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए चकिया पुलिस टीम ने काफी समय से फरार चल रहे एक गैर-जमानती वारंटी (NBW) को गिरफ्तार कर लिया है।
विस्फोटक अधिनियम मामले में चल रहा था वारंटी
पकड़े गए आरोपी की पहचान शेरू पुत्र इद्रीश के रूप में हुई है, जो वार्ड नंबर 11 कस्बा चकिया, थाना चकिया का रहने वाला है। अभियुक्त शेरू के खिलाफ जेएम कोर्ट चकिया से विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/9 (ख) के तहत एनबीडब्ल्यू और 82 सीआरपीसी का वारंट जारी हुआ था।
पुलिस टीम ने की विधिक कार्रवाई
थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुनील कुमार, कांस्टेबल सुभाष चंद्र गुप्ता और रिक्रूट कांस्टेबल आदर्श सिंह की टीम ने सटीक रणनीति बनाकर वारंटी शेरू को गिरफ्तार किया। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त को हिरासत में लेकर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








