जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चकिया पुलिस ने शातिर तस्कर नंदू यादव को पकड़ा, दर्ज हैं आधा दर्जन मुकदमें

गोवंशों को क्रूरता पूर्वक वध हेतु  पैदल बिहार ले जा रहे गो तस्कर नन्दू यादव पुत्र स्व. पंचम यादव को गिरफ्तार किया है। यह चंदौली जिले के जंगल चुड़िया (भुसिया) गांव थाना चकिया का ही रहने वाला है।
 

जानवरों को लेकर जा रहा था बिहार

चकिया पुलिस ने मझराती बन्धे के पास पकड़ा

पहले भी कई बार जा चुका है जेल

चंदौली जिले की चकिया पुलिस का अपराधियों एवं तस्करों पर लगातार चाबुक चल रहा है। इसी क्रम में पैदल मारते-पीटते क्रूरतापूर्ण तरीके से बाँध कर पशु तस्करी के जरिए वध हेतु ले जाए जा रहे 6  गोवंशों के साथ एक गोतस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। चकिया पुलिस ने उसे मझराती बन्धे के पास से धर दबोचा है।

चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी चकिया आशुतोष तिवारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी व उनके द्वारा गठित टीम ने 6 राशि गोवंशों को क्रूरता पूर्वक वध हेतु  पैदल बिहार ले जा रहे गो तस्कर नन्दू यादव पुत्र स्व. पंचम यादव को गिरफ्तार किया है। यह चंदौली जिले के जंगल चुड़िया (भुसिया) गांव थाना चकिया का ही रहने वाला है।

नंदू यादव को मझराती बन्धे के पास से गुरुवार की रात में 23.50 बजे गिरफ्तार कर थाना चकिया में मुकदमा अपराध संख्या 321/23 धारा 3/5ए/5बी/8 गो.नि. अधि. व 11 पशुक्रूरता निवारण अधिनियम बनाम नन्दू यादव आदि 02 नफर का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरूद्ध  अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 arrested nandu yadav
 
नंदू यादव का अपराधिक इतिहास-
(A)मुकदमा अपराध संख्या 181/2017 धारा 3/5ए/8 गो.नि. अधि. व 11 पशुक्रूरता नि. अधि. थाना चकिया जनपद चन्दौली बनाम नन्दू यादव पुत्र पंचम यादव निवासी जंगलचुडिया(भुसिया) थाना चकिया जनपद चन्दौली
(B)मुकदमा अपराध संख्या. 212/2017 धारा 3(1) उ.प्र. गैंगेस्टर एक्ट थाना चकिया जनपद चन्दौली बनाम नन्दू यादव पुत्र पंचम यादव निवासी जंगलचुडिया(भुसिया) थाना चकिया जनपद चन्दौली
(C)मुकदमा अपराध संख्या. 133/2018 धारा 3/5ए/8 गो.नि. अधि. व 11 पशुक्रूरता नि. अधि. थाना चकिया जनपद चन्दौली बनाम नन्दू यादव पुत्र पंचम यादव निवासी जंगलचुडिया(भुसिया) थाना चकिया जनपद चन्दौली
(D)मुकदमा अपराध संख्या. 098/2019 धारा 3(1) उ.प्र. गैंगेस्टर एक्ट थाना चकिया जनपद चन्दौली बनाम नन्दू यादव पुत्र पंचम यादव निवासी जंगलचुडिया(भुसिया) थाना चकिया जनपद चन्दौली
(E)मुकदमा अपराध संख्या. 321/23 धारा 3/5ए/5बी/8 गो.नि. अधि. व 11 पशुक्रूरता नि. अधि. थाना चकिया जनपद चन्दौली  पुत्र पंचम यादव निवासी जंगलचुडिया(भुसिया) थाना चकिया जनपद चन्दौली

इसको गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रभारी मिथिलेश कुमार तिवारी,  उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा, अशोक सिंह, राकेश सिंह के साथ कांस्टेबल प्रदीप यादव व राहुल कुमार शामिल थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*