जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चकिया पुलिस ने पशु तस्करी करते सूरज को पकड़ा, 3 जानवर और गाड़ी बरामद

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज कुमार पुत्र शम्भूनाथ निवासी नागेपुर बेनीपुर थाना मिर्जामुराद, वाराणसी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया।
 

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गोतस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई

आरोपी सूरज कुमार निवासी वाराणसी को किया गिरफ्तार

गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज

चंदौली जिले में गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चकिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन और एएसपी दिगम्बर कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी रघुराज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तड़के छापेमारी कर तीन राशि गोवंश के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन (UP65KT0610) से गोवंश की अवैध तस्करी की जा रही है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने 25 सितंबर 2025 को सुबह लगभग 3:17 बजे गरला नाका से मूसाखाड जाने वाले मार्ग पर ग्राम रामपुर जहानपुर के पास वाहन को घेराबंदी कर रोक लिया। तलाशी के दौरान तीन राशि गोवंश बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज कुमार पुत्र शम्भूनाथ निवासी नागेपुर बेनीपुर थाना मिर्जामुराद, वाराणसी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया। बरामदगी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर थाना चकिया लाया गया और उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।

थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुक़दमा अपराध संख्या-186/2025 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी और बरामदगी की इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक गोविंद सिंह, हेड कांस्टेबल नरसिंह बहादुर और प्रवीण यादव शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जिले में गोवंश तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*