जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

बिहार से बनारस जा रही थी गांजे की खेप, चकिया पुलिस ने 21 किलो गांजा किया बरामद

चंदौली की चकिया पुलिस ने चेकिंग के दौरान 5 लाख रुपये कीमत के 21.780 किलो अवैध गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने साथी के साथ बिहार से गांजा लाकर बनारस बेचने जा रहा था।

 
 

21.780 किलो अवैध गांजा बरामद

बरामद गांजे की कीमत लगभग 5 लाख रुपये

बिहार से वाराणसी की जा रही थी तस्करी

पुलिस को देख एक आरोपी चकमा देकर फरार

आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट में दर्ज हुआ मुकदमा

चंदौली जिले में पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत चकिया थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर गांजा तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त के पास से करीब 21.780 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है।

चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भागने की कोशिश
3 अगस्त 2026 को थानाध्यक्ष चकिया अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम जलेबिया मोड़ के पास हेमइया मंदिर के समीप संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नौगढ़ की तरफ से एक बाइक पर दो लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का इशारा किया तो बाइक चालक तेजी से भागने लगा। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी कर बाइक को रोक लिया। बाइक के पीछे बैठे व्यक्ति के पास एक बड़ा प्लास्टिक का बोरा था।

एक आरोपी गिरफ्तार, साथी बाइक लेकर हुआ फरार
पुलिस जब बोरा लिए व्यक्ति को उतारकर पूछताछ कर रही थी, तभी मौका पाकर बाइक चालक वाहन समेत फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान लालजी यादव निवासी ग्राम जमसोत, थाना चकरघट्टा (चंदौली) के रूप में हुई है। वही भागने वाले आरोपी की पहचान घरभरन यादव निवासी जमसोत के तौर पर की गई है। गिरफ्तार आरोपी लालजी यादव के पास मौजूद बोरे से 11 बंडलों में लिपटा 21.780 किलो गांजा मिला।

बिहार से लाकर बनारस में बेचने की थी योजना
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि वह अपने साथी घरभरन यादव के साथ मिलकर यह गांजा बिहार से खरीदकर लाया था। वे दोनों इसे बिक्री के उद्देश्य से वाराणसी ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना चकिया में मुकदमा संख्या 198/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक मुन्ना सिंह, उपनिरीक्षक इन्द्रमणि यादव, हेड कांस्टेबल प्रवीण यादव और रिक्रूट कांस्टेबल अतुल कुमार शामिल रहे। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*