जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चकिया पुलिस ने अवैध गांजा के साथ महिला तस्कर को किया गिरफ्तार, ₹14,403 नकद भी बरामद

दबिश के दौरान अभियुक्ता गुड्डी देवी पत्नी भद्दर पाठक को उसके घर से अवैध गांजा और नकदी के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
 

गोपनीय सूचना पर पुलिस ने मारा छापा

गुड्डी देवी के घर से भारी मात्रा में गांजा बरामद

₹14,403 नकद भी पुलिस के हाथ लगी

एनडीपीएस एक्ट के तहत महिला के खिलाफ केस दर्ज

चंदौली जनपद के थाना चकिया क्षेत्र से पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में चकिया पुलिस ने एक महिला को 1.248 किलोग्राम गांजा और बिक्री से प्राप्त ₹14,403 नकद के साथ गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि दिनांक 28 मई 2025 को थानाध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सिकन्दरपुर गांव में दबिश दी। दबिश के दौरान अभियुक्ता गुड्डी देवी पत्नी भद्दर पाठक को उसके घर से अवैध गांजा और नकदी के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

बरामद सामग्री -

  • 1 किलो 248 ग्राम अवैध गांजा
  • ₹14,403 नकद राशि (गांजा बिक्री की)

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्ता के खिलाफ थाना चकिया पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा अपराध संख्या 090/2025 पंजीकृत किया है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इस गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम का विवरण में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, उपनिरीक्षक इन्द्रमणि यादव, महिला उपनिरीक्षक खुशबू यादव, हेड कांस्टेबल प्रवीण सिंह, कांस्टेबल आशुतोष चौधरी, कांस्टेबल राकेश यादव, महिला कांस्टेबल सोनम रहें ।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*