जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

चकिया पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझायी ट्रक टायर चोरी की गुत्थी, 5 चोरी के ट्रक टायरों के साथ अरेस्ट

चंदौली की चकिया पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर ट्रक टायर चोरी का सफल खुलासा किया है। चौरहट पड़ाव से इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास पंचर की दुकान चलाने वाले आरोपी को 5 चोरी के टायरों के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

चकिया पुलिस का बड़ा खुलासा

24 घंटे में चोरी के टायर बरामद

चौरहट पड़ाव से आरोपी गिरफ्तार

5 अदद चोरी के टायर बरामद

चंदौली जिले में अपराध और चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चकिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के कुशल निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने मुगल्सराय क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए 24 घंटे के भीतर ट्रक टायर चोरी की घटना का पर्दाफाश कर दिया।

chakiya-police-solves-truck-tire-theft-in-24-hours

चौरहट पड़ाव से हुई आरोपी की गिरफ्तारी
पुलिस टीम ने 23 अगस्त 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास, चौरहट पड़ाव (थाना मुगलसराय) से अभियुक्त विवेक पटेल को गिरफ्तार किया। अभियुक्त विवेक पटेल पुत्र परषोत्तम, ग्राम चौरहट पड़ाव का ही निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए 05 अदद भारी ट्रक टायर सफलतापूर्वक बरामद कर लिए हैं।

14 हजार रुपये के लालच में खरीदे थे चोरी के टायर
पुलिस पूछताछ के दौरान अभियुक्त विवेक पटेल ने बताया कि चौरहट पड़ाव में पेट्रोल पंप के बगल में उसकी टायर पंचर की दुकान है। उसने स्वीकार किया कि शहनवाज नाम का एक व्यक्ति, जो खुद को ट्रक ड्राइवर बताता था और पूर्व से परिचित था, पहले भी दो-तीन बार टायर लाकर बेच चुका था।

20 अगस्त 2026 की सुबह लगभग 7 बजे शहनवाज एक पिकअप वाहन में 5 ट्रक टायर लादकर उसकी दुकान पर आया था। सस्ते दाम और लालच के चक्कर में आकर विवेक ने उनसे वे 5 टायर मात्र 14,000 रुपये में खरीद लिए थे।

मामले में शामिल पुलिस टीम
घटना का त्वरित अनावरण कर आरोपी को सलाखों के पीछे भेजने वाली टीम में चकिया थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, कांस्टेबल सुभाष चंद्र और रिक्रूट कांस्टेबल आदर्श सिंह शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*