बलुआ पुलिस ने मंदिर से चोरी के 5 पीतल के घंटों के साथ दो शातिर चोर दबोचे
चंदौली पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर बलुआ पुलिस टीम ने हनुमानगढ़ी मंदिर, भलेहटा से चोरी के मामले में दो शातिर चोरों विकास राजभर और सूरज उर्फ भोदू को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 5 पीतल के घंटे बरामद किए गए हैं।
हनुमानगढ़ी मंदिर से चोरी हुए 5 पीतल के घंटों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार
नशे के लिए करते थे चोरी
विकास राजभर और सूरज उर्फ भोदू चोरी के माल के साथ पकड़े गए
चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर तथा क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष बलुआ अतुल कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

मोहरगंज के पास से हुई गिरफ्तारी
पुलिस टीम को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, 08 नवंबर 2025 को रात 8 बजकर 8 मिनट पर मोहरगंज पोखरे के पास दबिश दी गई। इस दौरान दो आरोपी विकास राजभर (उम्र 35 वर्ष) और सूरज उर्फ भोदू (उम्र 20 वर्ष) को पकड़ा गया। दोनों अभियुक्तों का संबंध मुक़दमा अपराध संख्या 294/25 से है, जिसे हनुमानगंढी मंदिर प्रभुपुर भलेहटा में हुई चोरी के संबंध में दर्ज किया गया था।
नशे की लत के लिए करते थे चोरी
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी के 05 पीतल के घंटे बरामद किए गए। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने संयुक्त रूप से बताया कि वे दोनों नशे के आदी हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि इन घंटों को उन्होंने हनुमानगढी मन्दिर से चुराया था और इन चुराए गए माल को बेचकर वे नशा करते हुए अपने शौक पूरे करते थे।
अपराधिक इतिहास और कानूनी प्रक्रिया
वादी मुकदमा श्री मंशी गिरी की लिखित सूचना पर 06.11.2025 को यह मामला दर्ज किया गया था। बलुआ पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है और आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त विकास राजभर का अपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें जीआरपी थाने में आर्म्स एक्ट और भादवि की धाराओं में पहले से ही मुकदमे दर्ज हैं। यह गिरफ्तारी चंदौली पुलिस की चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







