जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

भारतमाला परियोजना: चंदौली में डंपर चालक अशोक पांडे ने शौचालय में फांसी लगाकर की आत्महत्या

चंदौली के शहाबगंज थाना क्षेत्र स्थित भारतमाला प्लांट परिसर में डंपर चालक अशोक कुमार पांडे (35) ने शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अविवाहित था और शराब पीने की लत के कारण दो दिन से काम पर नहीं जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 
 

 भारतमाला परियोजना प्लांट परिसर में डंपर चालक ने आत्महत्या

35 वर्षीय चालक ने शौचालय में फांसी लगाकर दी जान

शराब पीने की लत और दो दिन से काम बंद

बिहार सिवान के रहने वाले थे मृतक अशोक पांडे

पुलिस ने शौचालय का दरवाजा तोड़कर निकाला शव

चंदौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र में स्थित बिशुनपुर में भारतमाला प्लांट परिसर के भीतर एक दुखद घटना सामने आई है। यहां परियोजना में चालक के पद पर तैनात 35 वर्षीय अशोक कुमार पांडे ने प्लांट परिसर में बने शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक अशोक कुमार पांडे बिहार के सिवान जिले के घुरघाट गांव के रहने वाले विक्रमा पांडे के पुत्र थे और वह अविवाहित थे। यह घटना बुधवार की सुबह तब सामने आई जब साथी चालकों ने उन्हें शौचालय में मृत अवस्था में पाया और तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी।

 Bharatmala project driver suicide, Chandauli Shahabganj suicide news,

शराब की लत और दो दिन का अवकाश
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक अशोक पांडे को शराब पीने की लत थी। यह बताया जा रहा है कि अपनी इसी लत के कारण वह पिछले दो दिनों से परियोजना में डंपर नहीं चला रहा था। जब साथी चालकों को लंबे समय तक अशोक नहीं दिखा, तो उन्होंने तलाश शुरू की और शौचालय के अंदर उसका शव लटका हुआ पाया।

पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही शहाबगंज थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। चूंकि शौचालय अंदर से बंद था, इसलिए पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए चकिया क्षेत्राधिकारी रघुराज भी घटनास्थल पर पहुंचे। शहाबगंज थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने इस संबंध में बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने परिजनों को दुखद घटना की सूचना दे दी है।

फिलहाल पुलिस द्वारा आत्महत्या के कारणों से संबंधित अन्य बिंदुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है ताकि मृत्यु के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाया जा सके। पुलिस द्वारा इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*