जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, चकिया पुलिस ने भेजा जेल

चंदौली के चकिया थाना पुलिस टीम ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त अंगद को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि लतीफशाह घूमने के दौरान लालच में आकर उसने बाइक चोरी की थी।
 

 चकिया इलाक से हुयी थी बाइक चोरी


 लतीफशाह से चोरी करके ससुराल ले जा रहा था आरोपी


दूडी सूही नहर पुलिया के पास से गिरफ्तारी

चंदौली जिले की चकिया थाना पुलिस टीम ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त अंगद को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि लतीफशाह घूमने के दौरान लालच में आकर उसने बाइक चोरी की थी। यह कार्रवाई जिले में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देशों के क्रम और क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई।

थाना प्रभारी चकिया अर्जुन सिंह के कुशल नेतृत्व में, दिनांक 18 नवंबर 2025 को थाना चकिया पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान, मुखबिर की सूचना के आधार पर, पुलिस ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 244/2025 से संबंधित अभियुक्त अंगद को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।

Bike Theft, Chandauli Police, Criminal Arrest
पुलिस के हत्थे चढ़ा बाइक चोर अंगद

पुलिस ने बताया कि अंगद को डूडी सूही नहर पुलिया के पास से पकड़ा गया। अंगद पुत्र पाती मूल रुप से सैयदराजा थाना इलाके के ग्राम दुधारी का रहने वाला है। इसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल नं. UP 67AB 6721 और 01 मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

 पूछताछ में हुआ खुलासा: ससुराल ले गया था चोरी की बाइक
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त अंगद ने बताया कि वह दिनांक 17 नवंबर 2025 को अपने ससुराल केराडीह से लतीफशाह घूमने आया था। मोटरसाइकिल खड़ी देखकर उसके मन में लालच आ गया। उसने अपनी जेब से चाभी निकालकर उसमें लगाई तो लॉक खुल गया और गाड़ी स्टार्ट हो गयी। मोटरसाइकिल को लेकर वह अपने ससुराल केराडीह चला गया।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त अंगद के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही (Further Legal Action) की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में  थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक अमित कुमार मिश्रा और गोविन्द सिंह के साथ हेड कांस्टेबल सुहेल अहमद और प्रभात यादव शामिल थे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*