जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली में दिनदहाड़े 3 लाख की उच्चकागिरी, ड्राइवर को झांसा देकर ले उड़ कैश और कागजात

गोदाम के बाहर खड़ी एक वैन्यू कार से व्यापारी का तीन लाख रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग दो उचक्के उड़ा ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित व्यापारी ने जलीलपुर पुलिस चौकी पर लिखित शिकायत दर्ज कराई है..
 

मुगलसराय इलाके में उच्चकागिरी


जलीलपुर गोदाम के बाहर एक और  टप्पेबाजी 


ड्राइवर को बहलाकर उड़ाया कैश और दस्तावेज


दिनदहाड़े कार से 3 लाख की उच्चकागिरी

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर जलीलपुर बगीचा मार्ग पर एक बड़ी उच्चकागिरी की घटना सामने आई है। गोदाम के बाहर खड़ी एक वैन्यू कार से व्यापारी का तीन लाख रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग दो उचक्के उड़ा ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित व्यापारी ने जलीलपुर पुलिस चौकी पर लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

वाराणसी के पीड़ित व्यापारी प्रवीण गुप्ता
पीड़ित व्यापारी की पहचान वाराणसी जिले के महमूरगंज स्थित कृष्णा अपार्टमेंट निवासी प्रवीण गुप्ता के रूप में हुई है। वह मां विंध्यवासिनी ट्रेडर्स के संचालक हैं, जिनकी फैक्ट्री और गोदाम डीडीयू नगर क्षेत्र में संचालित होते हैं। उनका पुराने जूट के बोरे का कारखाना व गोदाम पड़ाव चौराहे के पास है, जबकि प्लास्टिक बोरे की छपाई की फैक्ट्री कुंडाखुर्द चौराहे के पास चलती है। बुधवार को प्रवीण गुप्ता तीन लाख रुपये जमा करने के उद्देश्य से अपने फ्लैट से वैन्यू कार में निकलकर जलीलपुर स्थित गोदाम पहुंचे थे।

null



वारदात के पहले ड्राइवर को दिया झांसा
बताया जाता है कि प्रवीण गुप्ता की गाड़ी गोदाम के गेट के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान, दो उचक्के मौके पर पहुंचे। उन्होंने गाड़ी में बैठे ड्राइवर विशाल मोदनवाल को यह कहकर गाड़ी से बाहर बुलाया कि गाड़ी से पैसे गिर गए हैं। जैसे ही ड्राइवर विशाल मोदनवाल गाड़ी से नीचे उतरे, उचक्कों में से एक ने पीछे का गेट खोल दिया। सीट पर रखा बैग चोरी करके दोनों उचक्के तुरंत मौके से फरार हो गए।

Two thieves distract driver steal cash from Venue car  Mugalsarai Kotwal Gaganraj Singh investigation CCTV footage
व्यापारी प्रवीण गुप्ता का बैग चोरी करने के लिए ड्राइवर विशाल मोदनवाल को बहलाया

बताया जा रहा है कि चोरी हुए बैग में तीन लाख रुपये नकद के अलावा, बैंक पासबुक, डेबिट कार्ड, फैक्ट्री के आवश्यक दस्तावेज और कर्मचारियों के दैनिक लेखाजोखा की कॉपी मौजूद थी।

पुलिस कर रही जांच 
प्रवीण गुप्ता जब अपनी अगली फैक्ट्री पहुंचे और बैग न मिलने पर संदेह हुआ, तो वह तुरंत जलीलपुर गोदाम लौटकर कर्मचारियों से पूछताछ की। बैग गायब मिलने पर उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी और बाद में जलीलपुर पुलिस चौकी में तहरीर (लिखित शिकायत) दर्ज कराई।

Two thieves distract driver steal cash from Venue car  Mugalsarai Kotwal Gaganraj Singh investigation CCTV footage
व्यापारी प्रवीण गुप्ता का बैग व कैश चोरी करके ले जाते चोर


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई। मुगलसराय कोतवाल गगनराज सिंह ने बताया है कि व्यापारी की तहरीर मिल चुकी है, और मामले की जांच जारी है। उन्होंने यह भी दावा किया कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।

यह बताया जा रहा है कि पिछले 20 दिनों में, क्षेत्र में यह तीसरी उच्चकागिरी और टप्पेबाजी की घटना है। लगातार हो रही वारदातों के कारण क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*