जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चोरी की 4 डीजे मशीन के साथ शातिर चोर 2 बच्चों के साथ गिरफ्तार, सभी मिलकर करते थे चोरी

चंदौली पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर धीना पुलिस टीम ने स्वाट/सर्विलांस की मदद से चोरी की 4 डीजे मशीन के साथ एक अभियुक्त गोविन्द कुमार (उम्र 19 वर्ष, गाजीपुर निवासी) को गिरफ्तार किया है और दो बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। मशीनों की कीमत लगभग एक लाख रुपये है। 
 
 

धीना पुलिस ने DJ मशीन चोर गिरोह का किया खुलासा

1 लाख रुपये की 4 मशीनें बरामद

एक शातिर चोर के साथ दो बाल अपचारियों को पुलिस ने पकड़ा

चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा दिए गए अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देशों के अनुपालन में, धीना पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनन्त चन्द्रशेखर (आई0पी0एस0) और क्षेत्राधिकारी सकलडीहा, स्नेहा तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष धीना भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने स्वाट/सर्विलांस की मदद से मुखबिर की सूचना पर बहोरा चन्देल हाल्ट के बाहर दबिश दी।

एक लाख रुपये की मशीनें बरामद

पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान चोरी की गई चार डीजे मशीन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, जबकि दो बाल अपचारियों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गोविन्द कुमार (उम्र 19 वर्ष, निवासी नवपुरवा सहेड़ी, थाना नन्दगंज, गाजीपुर) के रूप में हुई है।

यह मामला तब सामने आया था जब 06.11.2025 की रात मेढान निवासी बबलू कुमार की डीजे की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लगभग एक लाख रुपये कीमत की चार डीजे मशीनें चोरी कर ली थीं। इस संबंध में थाना धीना पर मुक़दमा अपराध संख्या 118/2025 बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

आरोपी ने कबूला जुर्म

गिरफ्तार अभियुक्त गोविन्द कुमार ने पूछताछ में बताया कि उसने चोरी की गई मशीनों को बेचकर अपना व्यक्तिगत खर्च पूरा करने के उद्देश्य से यह चोरी की थी। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धारा की बढ़ोत्तरी कर थाना स्थानीय द्वारा अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित की गई है। इस सफलता से इलाके में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*