जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

उधारी शराब न देने पर सेल्समैन से मारपीट: धीना पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

चंदौली धीना थाना पुलिस ने अवही शराब दुकान के सेल्समैन से मारपीट करने वाले 3 अभियुक्तों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने उधारी में शराब न मिलने पर हमला किया था। एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर हुई कार्रवाई।

 

देशी शराब दुकान के सेल्समैन से मारपीट करने वाले तीनों अभियुक्त गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई गिरफ्तारी

चंदौली जनपद के धीना थाना क्षेत्र के अवही के समीप देशी शराब की दुकान के सेल्समैन लालबहादुर के साथ खुलेआम मारपीट करने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।

चंदौली के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध और अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देशों पर थानाध्यक्ष धीना भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में यह त्वरित कार्रवाई की गई।

उधारी शराब न देने पर किया गया था हमला

पुलिस टीम ने मंगलवार को ग्राम अवही से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान आशुतोष उर्फ सोपाड़ू (निवासी देवकली), लक्ष्मण (निवासी डबरिया) और दीपक उर्फ मटरू (निवासी नवली पट्टीपुरा) के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उधारी में शराब न देने पर उन्होंने दिनांक 07.11.2025 की रात 9.00 बजे सेल्समैन लालबहादुर के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था।

थाना धीना पर इस संबंध में बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। अभियुक्तों की गिरफ्तारी से पुलिस ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

इस गिरफ्तारी करने वाले टीम में भूपेन्द्र कुमार निषाद थानाध्यक्ष धीना जनपद चन्दौली,.उ0नि0 सुरेश प्रताप सिंह,.उ0नि0 पतई राम,हे0का0 मुकेश कुमार थाना धीना जनपद चन्दौली शामिल रहे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*