जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मोटर पम्प चोरी करने में शामिल थे 3 बच्चे, शातिर चोर भी गया जेल

चंदौली के धीना थाना पुलिस ने चोरी की गई एक मोनो ब्लॉक मोटर पम्प के साथ एक अभियुक्त नितीश को गिरफ्तार किया है और तीन बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया है।
 


 चंदौली जिले में चोर गिरोह पर शिकंजा कसने की कोशिश


 खेती में इस्तेमाल होने वाले मोटर पम्प के साथ आरोपी गिरफ्तार


धीना पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया


धीना पुलिस ने 3 बाल अपचारियों को पकड़ा

चंदौली जिले में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी अनुपालन में, अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) और क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।

थानाध्यक्ष धीना भूपेन्द्र कुमार निषाद के कुशल नेतृत्व में, दिनांक 18 नवंबर 2025 को थाना धीना पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग (Suspect Checking) कर रही थी। इसी दौरान, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तम्बागढ पुलिया के पास से चोरी की गई एक मोनो ब्लॉक मोटर पम्प के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया और उसके साथ मौजूद तीन बाल अपचारियों (Juvenile Delinquents) को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

Chandauli Dhina Police, Motor Pump Theft, Juvenile Delinquency
चोरी के पंप के साथ गिरफ्तार शातिर चोर

 किसान के खेत से हुई थी मोटर पम्प की चोरी
यह पूरा मामला दिनांक 12 अक्टूबर 2025 की रात का है। ग्राम आलमखातोपुर, थाना धीना निवासी लक्ष्मण पुत्र वंशराज जो खेती-किसानी का काम करते हैं, उनके खेत में लगी मोनो ब्लॉक मोटर पम्प को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना धीना में मुकदमा अपराध संख्या-123/2025 धारा 303(2) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) बनाम अज्ञात के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।

 एक अभियुक्त गिरफ्तार और तीन बाल अपचारी अरेस्ट
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 19 साल के नितीश पुत्र सुभाष, निवासी ग्राम जन्मेजयपुर मेढान, थाना धीना, जनपद चन्दौली के रूप में हुई है। उसके साथ तीन बाल अपचारियों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। साथ ही चोरी का एक मोनो ब्लॉक मोटर पम्प बरामद किया गया। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर, अभियुक्तों के खिलाफ मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है और थाना स्थानीय द्वारा अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही (Legal Action) प्रचलित है। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई से चोरी के आरोपी और चोरी का माल दोनों बरामद कर लिए गए हैं, जिससे किसानों को राहत मिली है।

 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी और बरामदगी को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक भूपेन्द्र कुमार निषाद, प्रेमनारायण यादव के साथ हेड कांस्टेबल अजीत बिन्द और अमित सिंह शामिल थे। 

 

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*