जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

बबुरी में चोरों का दुस्साहस: गैस एजेंसी के गोदाम से 140 सिलेंडर पार, 4 लाख का नुकसान

चंदौली के बबुरी थाना क्षेत्र स्थित पचोखर में भारत गैस एजेंसी के गोदाम से सोमवार देर रात 140 सिलेंडर चोरी हो गए। गायब सिलेंडरों की कीमत 4 लाख रुपये से अधिक है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
 

चंदौली में 140 गैस सिलेंडर चोरी

4 लाख रुपये से अधिक का नुकसान

बबुरी के पचोखर गांव की घटना

कर्मचारियों के पहुंचने पर हुआ खुलासा

पुलिस ने शुरू की गहन जांच

चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पचोखर गांव से एक बड़ी चोरी की खबर सामने आई है। यहाँ स्थित 'महादेवी भारत गैस एजेंसी' के गोदाम को चोरों ने निशाना बनाया और सोमवार देर रात ताला तोड़कर 140 रसोई गैस सिलेंडर चुरा लिए। गायब हुए सिलेंडरों की कुल कीमत 4 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

मंगलवार सुबह कर्मचारियों के पहुंचने पर हुआ खुलासा
मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे जब एजेंसी के कर्मचारी रोजाना की तरह गोदाम खोलने पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गए। गोदाम से भारी मात्रा में सिलेंडर गायब थे। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना संचालक चिंता देवी के पति भोला बिन्द को दी, जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुलिस को घटना से अवगत कराया।

पुलिस ने शुरू की जांच, संचालक ने जताई चिंता
सूचना मिलते ही बबुरी थाने की पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। संचालक भोला बिन्द ने बताया कि उनके गोदाम में ऐसी चोरी की घटना पहली बार हुई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने और चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*