जगदीश सराय की शराब दुकान में भीषण चोरी, 75 पेटी शराब और 1 लाख नकद ले उड़े चोर
चंदौली सदर कोतवाली इलाके में शराब दुकान में सेंधमारी
जगदीश सराय सरकारी ठेके में चोरी करके 75 पेटी शराब गायब
चोरों ने सीसीटीवी और डीवीआर भी उड़ाया
चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित जगदीश सराय इलाके में बुधवार सुबह एक सरकारी शराब की दुकान में भीषण चोरी की घटना सामने आई है। चोर दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और 75 पेटी शराब के साथ 1 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
घटना का खुलासा बुधवार की सुबह तब हुआ, जब दुकान के सेल्समैन राजू गुप्ता दुकान खोलने पहुंचे। उन्होंने देखा कि दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाने पर, उन्हें चोरी का पता चला, जिसके बाद उन्होंने तत्काल दुकान मालिक गिरीश कुमार को सूचना दी। गिरीश कुमार ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस को जानकारी दी और मामले में लिखित शिकायत (तहरीर) भी सौंप दी है।
चोरी का तरीका और ये सामान गायब
पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, चोरों ने सुनियोजित तरीके से दुकान के शटर का लॉक तोड़कर प्रवेश किया था। दुकान के काउंटर में रखे 80 हजार रुपए नकद और 20 हजार रुपए के सिक्के, यानी कुल 1 लाख रुपए, गायब पाए गए हैं। नकद के साथ-साथ, चोरों ने दुकान में रखी 75 पेटी महंगी शराब भी चुरा ली।
चोरों ने गायब कर दिया CCTV और DVR, चंदौली कोतवाली पुलिस जांच में जुटी..जगदीश सराय स्थित शराब दुकान में भीषण चोरी, 75 पेटी शराब और 1 लाख नकद ले उड़े चोर@chandaulipolice @adgzonevaranasi @IgRangeVaranasi @Uppolice pic.twitter.com/ZXFBAZN3Bx
— Chandauli Samachar (@chandaulinews) November 26, 2025
इस घटना का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह रहा कि चोरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया। उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और उसके डीबीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) को भी अपने साथ ले गए, जिससे पुलिस के लिए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाना मुश्किल हो गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने दुकान मालिक और सेल्समैन से पूछताछ की है और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वे आस-पास के अन्य सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






