चंदौली का शातिर गैंगस्टर गैंगस्टर आकाश गिरफ्तार, बर्थरा नहर पुलिया से पुलिस ने दबोचा
चंदौली कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त आकाश गौड़ को गिरफ्तार किया है। 19 सितंबर को बर्थरा नहर पुलिया से गिरफ्तारी हुई। आरोपी पर पहले से गोवध का मुकदमा दर्ज है।
कोतवाली चंदौली पुलिस ने गैंगस्टर आरोपी पकड़ा
बर्थरा नहर पुलिया से 19 सितंबर को गिरफ्तारी
आरोपी आकाश गौड़ बलुआ सराय का निवासी
गोवध निवारण अधिनियम में पहले से वांछित था
कंदवा थाने में गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज
जनपद चंदौली की कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर की गई है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 19 सितंबर 2026 को समय लगभग 11:20 बजे बर्थरा नहर पुलिया के पास से आरोपी को पकड़ा गया। उच्चाधिकारियों के कुशल निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक चंदौली बिंदेश्वर प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
आरोपी की हुई पहचान
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम आकाश गौड़ पुत्र कन्हैया गौड़ है। वह ग्राम बलुआ सराय, थाना बलुआ, जनपद चंदौली का रहने वाला है। उसकी उम्र लगभग 23 वर्ष बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना कंदवा पर मुकदमा अपराध संख्या 74/2026 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत केस दर्ज है। इसी मामले में वह वांछित चल रहा था।
पहले से है आपराधिक इतिहास
जांच में सामने आया है कि आरोपी का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पहले से एक और मुकदमा दर्ज है। पहला मुकदमा अपराध संख्या 26/2026 है, जो थाना कंदवा में दर्ज है। इसमें धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व 109(1) 325 बीएनएस लगी हुई है। यानी आरोपी गोवध के मामले में भी शामिल रहा है।
दूसरा मुकदमा वही गैंगस्टर एक्ट का है, जिसमें अब उसकी गिरफ्तारी हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी संगठित रूप से समाज विरोधी गतिविधियों में शामिल था, इसलिए उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी।
पुलिस टीम ने दिखाई फुर्ती
इस गिरफ्तारी को कोतवाली चंदौली पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वांछित आरोपी बर्थरा नहर पुलिया के आसपास देखा गया है।
सूचना मिलते ही टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद थाना स्थानीय पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में ये रहे शामिल
इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वर प्रसाद पांडेय के साथ हेड कांस्टेबल रविशंकर, कांस्टेबल सागर यादव और कांस्टेबल अभिषेक तिवारी शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गैंगस्टर और गोवध जैसे मामलों में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







