24 घंटे में चंदौली पुलिस ने किया 2 चोरियों का खुलासा, बैटरी व मोबाइल भी बरामद
चंदौली कोतवाली पुलिस ने पकड़े 3 चोर
चोरी किये गये सामान की हो गयी बरामदगी
मसौनी गांव के रहने वाले हैं तीनों चोर
चंदौली कोतवाली पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर चोरी के एक मामले का पर्दाफाश करने में सफलता पायी है। घटना का सफल अनावरण करते हुए एक सोलर की बैट्री व एक चोरी का मोबाईल बरामद किया है। साथ ही साथ मामले में कुल 3 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर व सीओ राजेश कुमार राय के कुशल पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में चन्दौली पुलिस टीम द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 127/25 धारा 305 BNS में दर्ज मामले का पर्दाफाश किया है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के साथ ही चोरी किये गये सामान की बरामदगी की गयी है। बीती रात पुलिस क्षेत्र भ्रमण कर रही थी तभी चोरी किये गये मोबाईल के सम्बन्ध मे मुखबिर से प्राप्त सूचना मिलने के आधार पर पुलिस टीम द्वारा वाजिदपुर की तरफ जाने वाली रास्ते के दाहिने तरफ घेरांबदी करके इनको पकड़ा गया। ये तीनों एक मड़ई मे बैठे थे।
पकड़े जाने के बाद इनकी पहचान बुलन्दी पुत्र रामू, जितेन्द्र पुत्र छोटू और विकास पुत्र स्व. भगवानदास निवासी ग्राम मसौनी के रूप में की गयी। साथ ही इनके पास से 1 मोबाइल व 1 सोलर की बैट्री को बरामद कर गिरफ्तार किया गया। साथ ही मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस से पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया गया कि हम लोग कल ग्राम माधोपुर मे पहले सोलर की बैट्री चोरी किया और उसको यहीं पास में ही पुलिया के नीचे छुपा दिया था। इसके साथ ही एक घर में चोरी करने गये थे, जहां लोग जग गये तो जल्दी-जल्दी में केवल मोबाईल मिला तो उसे ही चुरा कर भाग गए थे। चोरी किया गया मोबाईल विकास के पास है।
इनको गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रावेन्द्र सिंह, हेडकांस्टेबल अनिल कुमार और नीलकमल शामिल थे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








