जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

Liquor Smuggling Busted: चंदौली में अंतरप्रांतीय शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 18 महिलाओं सहित 33 गिरफ्तार, बंद रेस्टोरेंट में चल रहा था खेल, 520 लीटर शराब, 2234 बोतल बरामद

चंदौली सदर कोतवाली पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्करी गैंग पकड़ा, बंद रेस्टोरेंट में 520.7 लीटर, 2234 बोतल शराब बरामद, 15 पुरुष 18 महिला समेत 33 तस्कर गिरफ्तार, अखबार में लपेटकर बिहार सप्लाई, 4 वाहन 37690 रुपये जब्त।

 
 

33 तस्कर गिरफ्तार 18 महिला शामिल

520 लीटर शराब 2234 बोतल बरामद

बंद रेस्टोरेंट में तस्करी का खेल

अखबार में लपेटकर बिहार तस्करी

प्रभारी त्रिवेणी सिंह की कार्रवाई

चंदौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सदर कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 18 महिलाओं सहित 33 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बंद पड़े रेस्टोरेंट से 520.7 लीटर अवैध अंग्रेजी व देशी शराब बरामद की है। शराब तस्करी में इस्तेमाल एक टेंपो, दो बाइक और एक मोपेड समेत चार वाहन जब्त किए गए हैं। साथ ही शराब बिक्री के 37,690 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं।

chandauli-liquor-smuggling-33-arrested-520-liter-seized

कैसे करते थे तस्करी?

पुलिस को चकमा देने के लिए तस्कर अखबार में लपेटकर शराब की बोतलें ले जाते थे। महिलाओं के हैंड पर्स, पिट्ठू बैग और कपड़ों में छिपाकर शराब की तस्करी होती थी। चंदौली से बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने का नेटवर्क था।

 पुलिस अधीक्षक ने दिनांक 3 नवंबर को चन्दौली पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय शराब तस्करी गिरोह के पर्दाफाश का खुलासा किया गया। थाना कोतवाली सदर पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही में चन्दौली रेस्टोरेंट में अवैध रूप से भण्डारण की गई 520.7 लीटर अवैध शराब बरामद हुई।

बंद पड़े रेस्टोरेंट में चल रहा था खेल

प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। दिनांक 03.11.2026 को प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी सिंह मय पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। सकलडीहा तिराहे पर एक मोटर साइकिल पर सवार 02 संदिग्धों को रोकने का इशारा किया गया तो बाइक चालक फरार हो गया। पीछे बैठा व्यक्ति फिसल कर गिर गया जिसे गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान सुमंत कुमार निवासी वैशाली, बिहार के रूप में हुई। उसके पिट्ठू बैग से अवैध शराब बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि कस्बा चन्दौली के वार्ड नं. 5 स्थित बंद पड़े 'चन्दौली रेस्टोरेंट' में भारी मात्रा में शराब एकत्रित की जाती है।

इस सूचना पर पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट पर दबिश दी। सीढ़ी के नीचे बने दरवाजे से अंदर प्रवेश किया तो हल्की रोशनी में काफी संख्या में पुरुष व महिलाएँ बैठकर शराब की खेपों को पैकिंग कर रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर 15 पुरुष व 18 महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

अखबार में लपेटकर छिपाते थे बोतलें

पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि संतोष गुप्ता जिसका शराब का ठेका है, द्वारा रेस्टोरेंट के मालिक के साथ मिलकर अवैध शराब की खेप को टेम्पो व मोटरसाइकिलों के माध्यम से इस बंद पड़े रेस्टोरेंट में लाई जाती है। पुलिस को चकमा देने के लिए शराब की बोतलों को समाचार पत्रों में लपेटकर सेलोटेप से चिपकाते थे। पुरुष तस्कर इन्हें पिट्ठू बैग और कपड़ों के थैलों में छुपाते थे। महिला तस्कर बोतलों को हैंड पर्स, सूटकेस, कमीज की आस्तीन तथा शरीर से चिपकाकर कपड़ों में रखती थीं। फिर छोटी-छोटी खेप ट्रेन, बस, टेम्पो और दोपहिया वाहनों से प्रतिदिन बिहार ले जाकर ऊंचे दामों  पर बेचते थे।

क्या-क्या बरामद हुआ?

कुल 520.7 लीटर अवैध शराब जिसमें सिग्नेचर, रॉयल स्टैग, ब्लेंडर्स प्राइड, ऑफिसर चॉइस, मैकडॉवेल्स, आफ्टर डार्क, 8PM, रॉयल चैलेंज, मैजिक मोमेंट्स आदि ब्रांड की कुल 2,234 बोतलें, टेट्रा पैक, पाउच शामिल हैं। नकद 37,690 रुपये, टेम्पो UP65 NT 4217, मोटरसाइकिल UP67 AQ 0802, UP67 AD 9202 और मोपेड UP67 W 7698 बरामद हुई। सभी तस्कर बिहार के निवासी बताए जा रहे हैं। थाना कोतवाली सदर में मुकदमा अपराध संख्या 526/2026 धारा 60(1)/60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*