जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

पिता की पिस्टल और कैश लेकर प्रेमी संग फरार हुयी लड़की, फिर सतना में दोनों ने किया कांड

पिछले दिनों 20 फरवरी की रात अपने प्रेमी के साथ भागी किशोरी अपने साथ अपने ठेकेदार पिता की लाइसेंसी पिस्टल और कैश भी साथ में ले गई। उसी पिस्टल से उसके प्रेमी ने सतना में टोटो चालक को गोली मार दी।
 

चंदौली का प्रेमी जोड़ों ने MP  में किया कांड

प्रेमी कैफ खान को सतना पुलिस ने खेत से दबोचा

जानिए मुगलसराय की एक लड़की की इश्कबाजी में की गयी हरकत

चंदौली जिले के मुगलसराय इलाके से भाग कर मध्य प्रदेश के सतना जिले पहुंचे प्रेमी जोड़े ने एक बड़ा कांड कर डाला है, जिससे फिलहाल दोनों मध्य प्रदेश पुलिस की गिरफ्त में हैं। अब चंदौली जिले की मुगलसराय कोतवाली पुलिस भी मामले में एक्टिव हो गयी है।
पिछले दिनों 20 फरवरी की रात अपने प्रेमी के साथ भागी किशोरी अपने साथ अपने ठेकेदार पिता की लाइसेंसी पिस्टल और कैश भी साथ में ले गई। उसी पिस्टल से उसके प्रेमी ने सतना में टोटो चालक को गोली मार दी। फिलहाल दोनों पुलिस की हिरासत में हैं। पुलिस के जरिए दोनों के परिजनों तक सूचना पहुंच चुकी है।
आपको बता दें कि मुगलसराय निवासी 16 वर्षीय किशोरी और अलीनगर थाना क्षेत्र के इस्लामपुर का रहने वाला 18 वर्षीय युवक कैफ खान मुगलसराय के एक निजी स्कूल में पढ़ते थे। यहीं दोनों के बीच इश्क पनपा। किशोरी के पिता रेलवे में ठेकेदार हैं। प्यार पर पाबंदियां लगीं तो दोनों ने घर से भागने का फैसला किया।
20 फरवरी की रात दोनों ने अपने फैसले को अमलीजामा पहनाया। देर रात किशोरी घर से कुछ पैसे और पिता की लाइसेंसी पिस्टल लेकर निकल गई। पड़ोसियों ने छत के रास्ते नीचे उतरते देखा तो शोच मचाया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो नीचे खड़े प्रेमी ने पिस्टल से हवाई फायरिंग भी की और दोनों भाग निकले। यहां मुगलसराय पुलिस की लापरवाही की बात भी सामने आ रही है। परिजनों ने शिकायत की और खोखा भी बरामद हुआ लेकिन पुलिस सक्रिय नहीं हुई।

 Firing in MP
 बहरहाल युवक और किशोरी ट्रेन के जरिए सतना पहुंचे। यहां से दोनों कटनी जाना चाहते थे। इसलिए टैक्सी की तलाश करने लगे। दोनों को रज्जाक नाम का टोटो चालक मिला, जो दोनों को नजीराबाद ले गया और आ परिचित टैक्सी चालक अजीम से मिलवाया। अजीम ने कटनी जाने के एवज में चार हजार रुपये की मांग की। किराए पर बात नहीं बनी तो युवक ने टैक्सी चालक को स्टेशन तक छोड़ने को कहा। दोनों टैक्सी से स्टेशन पहुंचे। थोड़ी देर बाद युवक कैफ खान को पता चला कि उसका एक बैग टैक्सी में ही छूट गया है। उसके पास टोटो चालक रज्जाक का नंबर था। उसने फोन कर रज्जाक को टैक्सी में पर्स छूटने की बात बताई। टोटो चालक दोनों को लेकर दोबारा टैक्सी चालक अजीम के घर पहुंचा।

पर्स टैक्सी में छूटने की बात को लेकर युवक और टैक्सी चालक अजीम के बीच विवाद हो गया। अजीम दोनों से आधार कार्ड और एड्रेस प्रूफ मांगने लगा और पुलिस को बुलाने बी बात कही। इसी बीच टोटो चालक रज्जाक ने स्टेशन से दोबारा टैक्सी चालक के घर छोड़ने का अपना किराया मांगा। युवक मुकरने लगा और चलने को हुआ तो रज्जाक ने पीछे से युवक का कालर पकड़ लिया। पकड़े जाने के डर से युवक ने टोटो चालक पर फायर झोंक दिया। गोली रज्जाक के पैर में लगी। युवक ने दूसरी बार भी फायरिंग की लेकिन टोटो चालक जान बचाकर भाग निकला। घटना सीसी टीवी कैमरे में भी कैद हुई है।
रात में गोली की आवाज सुनकर लोग जुटे तबतक प्रेमी युगल फरार हो चुके थे। गोली मारने के बाद युवक और किशोरी सतना- मैहर मुख्य मार्ग पर पहुंचे और गुजरने वाले वाहनों के लिफ्ट मांगीं। लेकिन किसी ने गाड़ी नहीं रोकी। उधर गोली कांड के बाद पुलिस भी दोनों के पीछे लग गई थी। प्रेमी-प्रेमिका एक खेत में छिप गए रात होने के चलते पुलिस के हाथ नहीं लगे।

अगले दिन भोर में दोनों भागने लगे तो कुत्तों ने भौंकना शुरू कर दिया। पहले से ही घेराबंदी कर मुस्तैद पुलिस ने दोनों का पकड़ लिया। पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचित कर दिया है। किशोरी ने बताया कि दो लाख रुपये नकद, जेवरात और पिता की पिस्टल लेकर भागी थी। उसी पिस्टल से युवक ने मुगलसराय और सतना में फायरिंग की।
अब इस संबंध में  मुगलसराय कोतवाल प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि 20 फरवरी की रात युवक ने फायरिंग की थी। पुलिस मौके पर पहुंची थी। खोखा भी बरामद हुआ था। सर्विलांस टीम और कस्बा चौकी प्रभारी ने दोनों को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन दोनों हाथ नहीं लगे। इस संबंध में मुकदमा भी लिखा गया है। अब मध्य प्रदेश पुलिस से संपर्क करके कार्रवाई की जाएगी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*