मुगलसराय पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ मिर्जापुर का चोर गिरफ्तार
बनारसी कम्पनी से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद
जीवनाथपुर पुलिया के पास से तस्कर गोलू कुमार उर्फ शुभम गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने दबोचा
चंदौली जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी अभियान के तहत मुगलसराय पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह के नेतृत्व में मुगलसराय पुलिस टीम को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जीवनाथपुर पुलिया के पास घेराबंदी की गई। पुलिस ने मौके से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जिसकी पहचान गोलू कुमार उर्फ शुभम् (18 वर्ष), पुत्र संतोष कुमार, निवासी महेवा पीड़खीर, जिला मिर्जापुर के रूप में हुई। गिरफ्तारी के समय उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल (संख्या UP-67 AE-1691) बरामद हुई।
बनारसी कंपनी से हुई थी चोरी
पूछताछ के दौरान अभियुक्त गोलू कुमार ने स्वीकार किया कि उसने यह मोटरसाइकिल दिनांक 02 नवंबर 2025 की रात को बनारसी कम्पनी के पास से चुराई थी। चोरी करने के बाद उसने बाइक को धान के खेत में छिपा दिया था और आज वह उसे अपने घर मिर्जापुर ले जाने की फिराक में था। बरामद मोटरसाइकिल की पहचान उसके असली मालिक दीपक कुमार पुत्र सुदामा प्रसाद, निवासी कम्हरिया हसनपुर, थाना बबुरी, जनपद चंदौली ने की।
वादी मुकदमा द्वारा मोटरसाइकिल की तस्दीक होने के बाद, पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध मुक़दमा अपराध संख्या 549/2025 (धारा 303(2) बीएनएस, बढ़ोत्तरी धारा 317(2)) के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है और अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है। गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






