जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली पुलिस की गोतस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 11 गोवंश हुए, बरामद 4 तस्कर गिरफ्तार

जिले के 3 थानों चंदौली, सैयदराजा और चकरघट्टा की पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए कुल 11 राशि गोवंश बरामद किए हैं और 4 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है।
 

3 थानों की संयुक्त कार्रवाई से गोतस्करी रैकेट का भंडाफोड़

3 थानों की कार्रवाई में 11 गोवंश बरामद

4 शातिर तस्करों को भी किया गया गिरफ्तार

चंदौली जिले में गोतस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के 3 थानों चंदौली, सैयदराजा और चकरघट्टा की पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए कुल 11 राशि गोवंश बरामद किए हैं और 4 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन अभियानों में एक पिकअप वाहन, एक टाटा मैजिक, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन समेत अन्य साक्ष्य भी बरामद किए गए है।

आपको बता दें कि इस संयुक्त कार्रवाई का संचालन एडीजी वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया और डीआईजी वाराणसी परिक्षेत्र श्री वैभव कृष्ण के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के नेतृत्व में किया गया। अभियान की निगरानी एएसपी सदर अनंत चंद्रशेखर और एएसपी ऑपरेशन दिगंबर कुशवाहा ने की।

Chandauli police

थाना चंदौली
थाना चन्दौली पुलिस टीम को गोल्फ चन्दौली द्वारा सूचना मिली कि एक पिकअप जिसका नम्बर UP67BT4017 है, जिसमें क्रूरता पूर्वक वध हेतु गोवंशो को भरकर चन्दौली के रास्ते बिहार जा रहे थे जो कामाख्या ढाबा के पास नाले में पलट गई। जिसमें क्रुरता पूर्वक गोवंश भरे हुए है तथा मौके पर उक्त पिकअप में कोई चालक नहीं है।

पुलिस मौके पर पहुंची और 6 गोवंश बरामद किए, जिनमें से 3 की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। वाहन ई-चालान ऐप के माध्यम से ट्रेस किया गया, जो समीम पुत्र रफीक निवासी सहजौर, मोगलसराय के नाम पंजीकृत पाया गया। इस मामले में मुकदमा अपराध संख्या  103/2025 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

इस गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, उ.नि. राजेश कुमार सिंह, उ.नि. रामनाथ, हेड कांस्टेबल अशोक सिंह, रवि कुमार गुप्ता शामिल रहे।

Chandauli police

थाना सैयदराजा
13 मई को ग्राम जेठमलपुर स्थित एनएच-2 के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक टाटा मैजिक से 2 गोवंश बरामद किए और सुंदरम यादव व पवन यादव नामक दो तस्करों को गिरफ्तार किया। अगले दिन 14 मई को इसी मामले में नामजद आशु यादव को भी पकड़ लिया गया। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और 600 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। मामला मुकदमा अपराध संख्या 110/25 के अंतर्गत दर्ज हुआ ।बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इस बरामदगी मे पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय, उपनिरीक्षक धर्मदेव प्रसाद, हेड कांस्टेबल संतोष सिंह चन्देल, रविशंकर गुप्ता, जू सिंह शामिल रहे।

थाना चकरघट्टा
13 मई की रात को झरियावा जंगल में मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 3 बैलों के साथ एक तस्कर संतलाल यादव उर्फ संता यादव को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह पहले भी कई बार गोतस्करी के मामलों में जेल जा चुका है और देहात क्षेत्रों से छुट्टा पशुओं को जंगलों के रास्ते बिहार ले जाकर बेचता है। इस मामले में मुकदमा अपराध संख्या 21/2025 दर्ज किया गया है।

पूछताछ मे अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह पहले भी गौतस्करी के अपराध मे जेल जा चुका है। तथा देहात क्षेत्रों से छुट्टा घूम रहे गौवंशों को एकत्रित कर जंगल के रास्ते झरियावा, जमसोत होते हुए विहार ले जाकर ऊंचे दामो मे बेचकर अच्छा मुनाफा कमाता है।

इस गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद, हेड कांस्टेबल शशिकान्त यादव, अजय कुमार यादव, शैलेन्द्र यादव शामिल रहे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*