जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई, 2 शराब व 1 गांजा तस्कर हुआ गिरफ्तार

चंदौली जिले के अलीनगर पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।
 

अलीनगर और कंदवा पुलिस का चला चाबुक

तीन अभियुक्त हुए गिरफ्तार

 2 के पास से बरामद हुआ शराब तो एक के पास मिला गांजा

चंदौली जिले के अलीनगर पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। इसी क्रम में कंदवा पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से कुल 34 लीटर अवैध देसी शराब ब्लू लाइम बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है।


आपको बता दे की पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कन्दवा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की खास सूचना पर बॉर्डर ककरैत पुलिया के पास से दो अभियुक्तों को तीन अलग-अलग झोलो में कुल 170 सीसी अवैध देसी शराब ब्लू लाइन के साथ गिरफ्तार किया गया है।

इस संबंध में कंदवा थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मिथुन मल्लाह पुत्र शिव मुनि मल्लाह निवासी ग्राम चहरीया थाना दुर्गावती जनपद कैमूर भभुआ बिहार तथा गुड्डू चौधरी पुत्र जगदीश चौधरी निवासी ग्राम चहरिया थाना दुर्गावती जनपद कैमूर भभुआ बिहार को गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध शराब तस्करी के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Chandauli Police Action

इसी क्रम में अलीनगर पुलिस टीम द्वारा भी मुखबिर की सूचना पर कटारी माता के मंदिर के पास से अजय पटेल पुत्र मंगला पटेल निवासी मनोहरपुर थाना अलीनगर जनपद चंदौली को पकड़ा गया जिसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए आगे की कार्रवाई की गई।

इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अलीनगर थाने से थाना प्रभारी निरीक्षक शेषधर पांडेय, उप निरीक्षक मनीष कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल सुधीर सिंह, हेड कांस्टेबल बूटा यादव, कांस्टेबल कुलदीप सरोज सम्मिलित रहे तथा कन्दवा थाने से उप निरीक्षक अमरनाथ साहनी, कान्स्टेबल राकेश यादव, कांस्टेबल संजय मिश्रा सम्मिलित रहे।

                                                                                                                                                                                                                                                        

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*