जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सैयदराजा पुलिस ने भतीजा अंडरपास से दबोचा इनामी अपराधी, पशु तस्कारी के मामले में था वांटेड

चंदौली जिले की सैयदराजा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी गोतस्कर मजीद को गिरफ्तार किया है। मेरठ निवासी यह आरोपी गोवध निवारण अधिनियम के तहत वांछित था और लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था।

 
 

50 हजार का इनामी मजीद गिरफ्तार

मेरठ का रहने वाला है शातिर अपराधी

भतीजा अंडरपास के पास से हुई गिरफ्तारी

गोवध और पशु क्रूरता में था वांछित

25 गोवंश बरामदगी मामले का मुख्य आरोपी

चंदौली जनपद में अपराधियों और वांछितों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में सैयदराजा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गोवध निवारण अधिनियम के तहत वांछित और 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी मजीद को गिरफ्तार कर लिया है। मेरठ निवासी यह आरोपी पिछले कई महीनों से गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था।

भतीजा अंडरपास के पास से हुई गिरफ्तारी
अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर और क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सैयदराजा अशोक कुमार मिश्रा के नेतृत्व वाली टीम को रविवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे-19 पर स्थित भतीजा अंडरपास के पास घेराबंदी की। सुबह करीब 10:50 बजे पुलिस ने वांछित अभियुक्त मजीद (42 वर्ष) पुत्र जफर को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया।

क्या था मामला?
गिरफ्तार अभियुक्त मजीद मेरठ जिले के थाना तिठोर अंतर्गत बेहरौरा मछरा का निवासी है। उस पर थाना सैयदराजा में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 06/2025 (धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम) के तहत मामला दर्ज था। यह मामला ट्रक संख्या UP15DT2696 से संबंधित था, जिसमें पूर्व में 25 राशि गोवंश बरामद किए गए थे। मजीद इसी ट्रक का मालिक है और इस तस्करी नेटवर्क का मुख्य हिस्सा माना जा रहा था।

सफलतापूर्वक कार्रवाई करने वाली टीम
इस इनामी अपराधी को पकड़ने में थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा के साथ उपनिरीक्षक धर्मदेव प्रसाद, हेड कांस्टेबल नसीरुद्दीन हुँमायु और कांस्टेबल राजू सिंह की मुख्य भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने बताया कि मजीद की गिरफ्तारी से गोवंश तस्करी के सिंडिकेट पर बड़ा प्रहार हुआ है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*