जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

मुगलसराय-सकलसडीहा-शहाबगंज पुलिस का एक्शन: पॉक्सो एक्ट का वांछित, जानलेवा हमले का आरोपी और 1 वारंटी गिरफ्तार

चंदौली जिले में पुलिस ने अभियान चलाकर 3 आरोपियों को पकड़ा है। इसमें शहाबगंज से पॉक्सो एक्ट का वांछित, मुगलसराय से कुदाल से जानलेवा हमला करने वाला और सकलडीहा से विद्युत वाद का वारंटी शामिल है।

 
 

चंदौली पुलिस का विभिन्न थानों में बड़ा अभियान

पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त मोहित कुमार गिरफ्तार

कुदाल से हमला करने वाला किशन साहिनी पकड़ा गया

विद्युत वाद से जुड़ा एनबीडब्ल्यू वारंटी अरविंद गिरफ्तार

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कुदाल भी की बरामद

चंदौली जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उच्च अधिकारियों के कुशल निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के तहत तीन अलग-अलग थानों की पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में पॉक्सो एक्ट का वांछित, जानलेवा हमला करने वाला और कोर्ट से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) का एक आरोपी शामिल है।

chandauli-police-arrest-pocso-wanted-and-warrantee-accused-2026

शहाबगंज पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार
पहली बड़ी कार्रवाई थाना शहाबगंज में देखने को मिली। यहाँ पॉक्सो एक्ट से संबंधित मुकदमे (मु0अ0सं0 121/2026) में वांछित चल रहे आरोपी मोहित कुमार (उम्र 20 वर्ष) को पुलिस ने धर दबोचा। थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने 15 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 8:17 बजे आरोपी को उसके गांव भूसीकृतपुरवा से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ जरूरी कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया गया है।

chandauli-police-arrest-pocso-wanted-and-warrantee-accused-2026

मुगलसराय में कुदाल से हमला करने वाला आरोपी पकड़ाया
दूसरी घटना मुगलसराय थाना क्षेत्र की है, जहाँ 5 अक्टूबर 2026 को पुरानी रंजिश के चलते आरोपी किशन साहिनी (उम्र 30 वर्ष) ने अपने ही चचेरे भाई की पत्नी सपना के सिर पर जान से मारने की नीयत से कुदाल से जानलेवा वार कर दिया था। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पीड़िता के पति रामअशीष साहिनी की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के आधार पर थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह की टीम ने 15 अक्टूबर को आरोपी को कुण्डाखुर्द के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल कुदाल भी बरामद कर ली है।

सकलडीहा पुलिस ने विद्युत वाद के वारंटी को दबोचा
तीसरी कार्रवाई में थाना सकलडीहा पुलिस को सफलता मिली है। थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोर्ट से जारी एनबीडब्ल्यू (NBW) वारंट का तामीला कराते हुए एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। यह मामला माननीय न्यायालय ADJ/FTC II चंदौली से संबंधित विद्युत वाद संख्या 772/2026 का है। सकलडीहा पुलिस ने 15 अक्टूबर 2026 को वारंटी अरविंद (उम्र 28 वर्ष) को उसके गांव टिमिलपुरा स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया, जिसके खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*