पशु तस्करी में वांछित जौनपुर का तस्कर श्याम सुंदर गिरफ्तार, कचहरी के पास से पुलिस ने दबोचा
चंदौली कोतवाली पुलिस ने गोवध निवारण और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत लंबे समय से वांछित चल रहे जौनपुर निवासी आरोपी श्याम सुंदर को चंदौली कचहरी के बाहर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
वांछित गौ-तस्कर हुआ गिरफ्तार
चंदौली कचहरी के पास एक्शन
जौनपुर का रहने वाला है आरोपी
पिछले साल से था वांछित
कोतवाल विंध्येशरी प्रसाद को कामयाबी
चंदौली जिले की सदर कोतवाली पुलिस को वांछित और शातिर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने पिछले साल से गोवध निवारण अधिनियम के एक मुकदमे में फरार चल रहे एक वांछित तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी 18 जुलाई 2026 की शाम करीब 06:15 बजे चंदौली जिला कचहरी के ठीक बाहर से की गई, जहाँ पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को भागने का मौका नहीं दिया।
वकील से सलाह लेने आया था आरोपी
पकड़े गए आरोपी की पहचान श्याम सुन्दर पुत्र हवलदार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के ग्राम नरकटा फोक बलरामपुर का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके खिलाफ चंदौली कोतवाली में गोवंश तस्करी और गोवध का मामला दर्ज था और वह पुलिस से बच रहा था। शनिवार को वह इसी मुकदमे के सिलसिले में अपने कानूनी बचाव और आगे की जानकारी के लिए अपने वकील से मिलने चंदौली कचहरी आया था, लेकिन कोर्ट परिसर के बाहर ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।
2025 से चल रहा था फरार
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी श्याम सुंदर के खिलाफ सदर कोतवाली चंदौली में साल 2025 में मुकदमा अपराध संख्या 302/2025 दर्ज किया गया था। यह मामला उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/5बी/8 और 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत पंजीकृत था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी लगातार पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही थीं।
सराहनीय काम करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वरी प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वांछितों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत यह कामयाबी मिली है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम का नेतृत्व खुद प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वरी प्रसाद पाण्डेय कर रहे थे, जिसमें उनके साथ सब-इनस्पेक्टर केशव प्रसाद सिंह भी मुस्तैदी से शामिल रहे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








