जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया, जिसमें एक ताबे का तार का क्वायल (लगभग 10 किलो), दो जनरेटर का क्वायल लोहे का (लगभग 40 किलो) और 110 क्वायल की पत्ती शामिल है।
 

चंदौली पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया

अभियुक्त सैफ को गिरफ्तार किया गया

बरामद सामान में ताबे का तार और जनरेटर शामिल

चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत थाना चंदौली पुलिस ने चोरी के सामान के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि दिनांक 23.09.2025 को थाना चंदौली पुलिस टीम ने ग्राम नेगुरा में चेकिंग के दौरान पंजीकृत मुक़दमा अपराध संख्या -273/2025, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त सैफ पुत्र मच्छन, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम नेगुरा, थाना व जनपद चंदौली को पकड़ लिया।

arrested thief

अभियुक्त के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया, जिसमें एक ताबे का तार का क्वायल (लगभग 10 किलो), दो जनरेटर का क्वायल लोहे का (लगभग 40 किलो) और 110 क्वायल की पत्ती शामिल है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना स्थानीय पर धारा 317(2) की वृद्धि करते हुए मु0अ0सं0 273/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस में आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

इस अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चंद्रशेखर और क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह की अगुवाई वाली टीम सक्रिय रही।

थाना चंदौली पुलिस ने कहा कि ऐसे अभियान अपराधियों में डर पैदा करते हैं और चोरी की वारदातों को रोकने में मदद करते हैं। पुलिस अधीक्षक ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*