जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

नवही गांव से 3 वारंटी चढ़े चंदौली पुलिस के हत्थे, काफी समय से चल रहे थे फरार

चंदौली कोतवाली पुलिस ने सीजेएम कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर नवही गांव से तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 
 

चंदौली कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नवही गांव से तीन वारंटी गिरफ्तार

कोर्ट से जारी वारंट पर एक्शन

घर से दबोचे गए तीनों अभियुक्त

विधिक कार्रवाई में जुटी पुलिस टीम

चंदौली जिले में अपराधियों और वांछितों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चंदौली कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय सीजेएम चंदौली से जारी वारंट के आधार पर तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

नवही गांव से घर से दबोचे गए तीनों अभियुक्त
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और वारंट के आधार पर थाना व जिला चंदौली के नवही गांव में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने तीन वारंटियों 51 वर्षीय कैलाश पुत्र रामजी, 42 वर्षीय गुड्डू पुत्र बदन और 56 वर्षीय हिरावन पुत्र बदन को उनके घर से धर दबोचा।

मारपीट व चोरी के मुकदमों में थे वांछित
पकड़े गए तीनों अभियुक्तों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट चंदौली से अलग-अलग मामलों में वारंट जारी हुआ था। इनके खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, धमकी देने (धारा 323/504/506) और बलवा व चोरी (धारा 147/352/379/504/506) के पुराने मामले दर्ज थे, जिनमें ये लंबे समय से फरार चल रहे थे।

आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी पुलिस
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कन्हैया लाल मौर्य, उपनिरीक्षक संतोष कुमार और हेड कांस्टेबल सतीश यादव शामिल रहे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*