जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बिहार से गांजा लाकर चंदौली में खपाने की कोशिश, पुलिस ने बाइक समेत दबोचा

पकड़े गए तस्करों में से एक नरेन्द्र राय पुत्र बरमेश्वर राय बिहार के कैमूर जिले के ग्राम कुंडारी थाना दुर्गावती का रहने वाला है। वहीं दूसरा राजू तिवारी पुत्र जवाहर तिवारी निवासी रोहतास जिले के ग्राम समहौटा थाना करगहर का निवासी है।
 


मुखबिर की सूचना पर इनको 10 किलोग्राम गांजे के साथ अरेस्ट

पकड़े गए 2 शातिर गांजा तस्कर

बिहार के रहने वाले हैं गांजा तस्कर

चंदौली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के बावजूद भी कई शातिर मादक पदार्थ तस्कर विभिन्न माध्यमों से गांजे की तस्करी में जुटे हुए हैं। इसी दौरान पुलिस ने भी सक्रियता दिखाते हुए गांजा की तस्करी करने वाले बिहार के दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। चंदौली पुलिस ने सावजी पोखरे के पास मुखबिर की सूचना पर इनको 10 किलोग्राम गांजे के साथ धर दबोचा है।

जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशानुसार जनपद में अपराध रोकथाम, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के क्रम में दिनांक 13 अक्टूबर को सघन चेकिंग अभियान के दौरान थाना चन्दौली पुलिस को उस समय सफलता मिली जब 2 गांजा तस्कर एक  मोटरसाइकिल के साथ गांजा सप्लाई करने जा रहे थे।

ये दोनों अवैध गांजा को बिहार राज्य से चन्दौली थाना क्षेत्र में बेचने के लिए ला रहे थे। तभी प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस द्वारा साहजी पोखरा पर दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 279/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पकड़े गए तस्करों में से एक नरेन्द्र राय पुत्र बरमेश्वर राय बिहार के कैमूर जिले के ग्राम कुंडारी थाना दुर्गावती का रहने वाला है। वहीं दूसरा राजू तिवारी पुत्र जवाहर तिवारी निवासी रोहतास जिले के ग्राम समहौटा थाना करगहर का निवासी है। इनके पास बरामद गाड़ी एक मोटर साइकिल वाहन संख्या UP61V1318 है।

 
इनको पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक अमित कुमार मिश्रा के साथ सिपाही ओमप्रकाश यादव
 व ओमप्रकाश पाण्डेय शामिल थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*