जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

'बकरी' समेत दो शातिर चोर गिरफ्तार, सैयदराजा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 3 को दबोचा

चंदौली की सैयदराजा पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर वाराणसी के दो शातिर चोरों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के गहने, मोबाइल और नकदी बरामद हुई है। अपराधियों के बढ़ते नेटवर्क पर पुलिस की यह एक करारी चोट है।

 
 

वाराणसी के शातिर अपराधियों की चंदौली में गिरफ्तारी

सैयदराजा पुलिस द्वारा चोरी का माल और नकदी बरामद

चोरों के गिरोह में एक नाबालिग भी था शामिल

अपराधियों का वाराणसी और चंदौली में पुराना आपराधिक इतिहास

चंदौली जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सैयदराजा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के कुशल निर्देशन में टीम ने चोरी की घटना में संलिप्त दो शातिर अभियुक्तों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी वाराणसी के रहने वाले हैं और इनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है।

मुखबिर की सूचना पर धरौली राजाबाजार में घेराबंदी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चन्द्रशेखर और क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा विन्देश्वर प्रसाद पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि धरौली राजाबाजार क्षेत्र में कुछ संदिग्ध व्यक्ति चोरी के माल के साथ मौजूद हैं। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और 01 नाबालिग को अभिरक्षा में लिया।

बरामदगी और अभियुक्तों की पहचान
पुलिस ने जब अभियुक्तों की तलाशी ली, तो उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद हुआ। बरामदगी में एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन, एक पीली धातु का शंखनुमा लॉकेट, एक जोड़ी सफेद धातु की पायल और 4600 रुपये नकद शामिल हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रियांशु चौरसिया (निवासी रवीन्द्र पुरी, भेलूपुर, वाराणसी) और राजेश मौर्या उर्फ 'बकरी' (निवासी भदैनी, भेलूपुर, वाराणसी) के रूप में हुई है। इनके साथ एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है।

अपराधिक इतिहास और कानूनी कार्रवाई
इन अपराधियों का रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि राजेश मौर्या उर्फ 'बकरी' और नाबालिग के खिलाफ वाराणसी के भेलूपुर और चंदौली के सैयदराजा थाने में चोरी व अन्य गंभीर धाराओं (BNS) के तहत मामले दर्ज हैं। वहीं, प्रियांशु चौरसिया भी सैयदराजा थाने के एक मुकदमे में वांछित था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इस सफल अभियान में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय, उप-निरीक्षक सुनील कुमार, कांस्टेबल अनिल कुमार यादव, राजीव शुक्ला और अजय सिंह राणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*