सैयदराजा-मुगलसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 साल से फरार 50 हजारी हिस्ट्रीशीटर समेत 2 इनामी गिरफ्तार
चंदौली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 11 साल से फरार 50,000 रुपये के इनामी अपहरणकर्ता और 25,000 रुपये के इनामी गोतस्कर को गिरफ्तार किया है। जिले में अब तक 63 इनामी पकड़े जा चुके हैं।
चंदौली पुलिस ने 2 इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार
11 साल से फरार 50 हजारी हिस्ट्रीशीटर पटना से गिरफ्तार
अपहरण और गोतस्करी के मामलों में वांछित थे आरोपी
सैयदराजा और मुगलसराय पुलिस की संयुक्त बड़ी सफलता
चंदौली में वर्ष 2026 में कुल 63 इनामी गिरफ्तार
चंदौली जिले में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना मुगलसराय और थाना सैयदराजा की पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो शातिर इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक 50,000 रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर और दूसरा 25,000 रुपये का वांछित अभियुक्त शामिल है। चंदौली पुलिस वर्ष 2026 के दौरान अब तक कुल 63 इनामी बदमाशों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है।

11 साल से फरार 50 हजार का इनामी किडनैपर पटना से गिरफ्तार
मुगलसराय पुलिस और सर्विलांस टीम ने मिलकर 11 सालों से फरार चल रहे 50,000 रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर दिलीप कुमार कुशवाहा को बिहार के दानापुर (पटना) से गिरफ्तार किया है। आरोपी वैशाली, बिहार का रहने वाला है और उसके खिलाफ कुल 09 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
सैयदराजा-मुगलसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 साल से फरार 50 हजारी हिस्ट्रीशीटर समेत 2 इनामी गिरफ्तार#chandauli #chandaulinews #chandaulisamachar #Chandaulilive #चंदौलीसमाचार #चंदौली #चंदौलीन्यूज @chandaulipolice @Uppolice pic.twitter.com/m2QmmaVg6r
— Chandauli Samachar (@chandaulinews) August 21, 2026
यह मामला 13 जनवरी 2015 का है, जब मुगलसराय निवासी पीयूष भारूका का अपहरण कर लिया गया था और उसके मोबाइल से परिजनों से फिरौती मांगी गई थी। पुलिस ने उस समय पीड़ित को सकुशल छुड़ाकर 5 आरोपियों को जेल भेज दिया था, लेकिन मुख्य आरोपी दिलीप कुशवाहा लगातार फरार चल रहा था, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है।
थाना मुगलसराय द्वारा 11 वर्षों से फरार चल रहे वांछित 50,000 रू0 के इनामिया अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर का आधिकारिक वक्तव्य-#chandauli #chandaulinews #chandaulisamachar #Chandaulilive #चंदौलीसमाचार #चंदौली #चंदौलीन्यूज @chandaulipolice… pic.twitter.com/imr2DYkY47
— Chandauli Samachar (@chandaulinews) August 21, 2026
गोवध अधिनियम में वांछित 25 हजार का इनामी गोतस्कर दबोचा गया
वहीं दूसरी तरफ, स्वाट व सर्विलांस टीम और थाना सैयदराजा पुलिस ने मिलकर गोतस्करी के मामले में वांछित 25,000 रुपये के इनामी अभियुक्त मनीष यादव को मिर्जापुर के चुनार क्षेत्र (सक्तेशगढ़ मार्ग तिराहा) से गिरफ्तार किया। आरोपी मनीष यादव चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र के ग्राम सराय का निवासी है।
मई 2025 में सैयदराजा पुलिस ने एनएच-2 पर दो गाड़ियों से क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे गोवंशों को बरामद किया था। जांच में सामने आया था कि इस तस्करी का मुख्य सूत्रधार मनीष यादव था, जो घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस ने घेराबंदी करके उसे दबोच लिया और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







