जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

तस्करों को चंदौली पुलिस ने दिया झटका, पकड़ ली 7 लाख की अफीम

माल देने वाला व्यक्ति इंस्टाग्राम के जरिए उसके बैग और फोटो भेजकर डिलीवरी की पहचान कराता है। रौशन ने बताया कि वह इस तरह की तस्करी पहले भी दो बार कर चुका है।
 

चंदौली पुलिस को मिली बड़ी सफलता

तस्कर के पास से 7 लाख रुपये की अफीम बरामद

रौशन नाम का शातिर तस्कर गिरफ्तार

चंदौली जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। सदर कोतवाली पुलिस ने 2.300 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर की गई।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बिहार से अफीम लाकर चंदौली और वाराणसी में सप्लाई करता है और वह आज मझवार रेलवे स्टेशन के पास किसी साधन का इंतजार कर रहा है।

smuggler Roshan

सूचना मिलते ही, कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने मझवार रेलवे स्टेशन के सामने सर्विस लेन पर घेराबंदी की। टीम ने एक व्यक्ति को नीले रंग के बैग के साथ पकड़ा, जिसकी पहचान झारखंड के चतरा जिले के रौशन कुमार दांगी (25) के रूप में हुई।

बैग में मिली 2.3 किलो अफीम
तलाशी लेने पर, उसके पिट्ठू बैग के अंदर से आटे जैसा गुथा हुआ कथ्थई रंग का पदार्थ मिला, जिसकी गंध अफीम जैसी थी। पूछताछ में, रौशन कुमार ने स्वीकार किया कि वह अफीम की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से कुल 2.300 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की।

अभियुक्त ने बताया कि उसे यह माल बरकाकाना रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति देता है, और वह इसे वाराणसी में कैंट स्टेशन के पास किसी व्यक्ति को देता है। माल देने वाला व्यक्ति इंस्टाग्राम के जरिए उसके बैग और फोटो भेजकर डिलीवरी की पहचान कराता है। रौशन ने बताया कि वह इस तरह की तस्करी पहले भी दो बार कर चुका है।

पुलिस ने रौशन कुमार दांगी के खिलाफ स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस गिरफ्तारी से मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*