रात में ऊंचे दामों पर शराब बेचते थे ढाबा संचालक, 2 ढाबों से शराब और बीयर के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
चंदौली सैयदराजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
श्रीराम और मां अन्नपूर्णा ढाबे पर छापेमारी
अवैध देशी अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद
रात में ऊंचे दामों पर बेचते थे शराब
आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
चंदौली जिले में पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देशन और सैयदराजा थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया। 2 अक्टूबर 2026 की रात मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में ढाबों से अवैध शराब और बीयर बेच रहे 02 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
श्रीराम और मां अन्नपूर्णा ढाबे से हुई गिरफ्तारी
पहली कार्रवाई उप-निरीक्षक सुनील कुमार ने रात करीब 9:30 बजे श्रीराम ढाबा (ग्राम भगवानपुर) में की। वहां से नरौजा गांव निवासी 40 वर्षीय सतीश कुमार सिंह को पकड़ा गया। दूसरी कार्रवाई उप-निरीक्षक राम कुमार दुबे ने रात करीब 10:30 बजे NH-19 हाईवे स्थित मां अन्नपूर्णा ढाबा (बगही कुम्भापुर) में की। यहां से नौबतपुर निवासी 50 वर्षीय बाबू नन्दन को गिरफ्तार किया गया।
भारी मात्रा में देशी, अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद
पुलिस की इस छापेमारी में अभियुक्तों के पास से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई है। सतीश कुमार के कब्जे से 29 पाउच ब्लू लाईम देशी शराब और 14 केन किंगफिशर बीयर मिली। वहीं बाबू नन्दन के पास से 23 पाउच ब्लू लाईम देशी शराब, 26 पाउच विन्डीज लाईम देशी शराब, 5 बोतल मैकडॉवेल्स नंबर-1 व्हिस्की और 2 बोतल रॉयल स्टैग व्हिस्की बरामद की गई।
ज्यादा मुनाफे के चक्कर में ढाबे पर बेचते थे शराब
पुलिस पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि वे ढाबे पर आने वाले ग्राहकों को देर रात में उनकी मांग के अनुसार अधिक ऊंचे दामों पर अवैध रूप से शराब और बीयर बेचते थे, जिससे उन्हें मोटा मुनाफा मिलता था। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना सैयदराजा पर मु.अ.सं. 290/2026 व 291/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई और गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, उप-निरीक्षक रामकुमार दुबे, उप-निरीक्षक सुनील कुमार और कांस्टेबल विजय त्रिपाठी, अंकित कुमार सिंह, सुभाष चन्द व संजय यादव शामिल रहे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







