जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सैयदराजा पुलिस ने पशु तस्कर सनोज को पकड़ा, वध हेतु बिहार ले जाए जा रहे 3 गोवंश भी बरामद

चंदौली पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर गोतस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, सैयदराजा पुलिस टीम ने हलुआ गांव के पास से कार्रवाई करते हुए वध हेतु बिहार ले जाए जा रहे 03 राशि गोवंश को बरामद किया है। पुलिस ने मौके से सनोज नामक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया, जो सैयदराजा थाना क्षेत्र का ही निवासी है। अभियुक्त के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
 

गोतस्करी पर सैयदराजा पुलिस का शिकंजा

हलुआ गांव के पास से गोवंश तस्कर गिरफ्तार

गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के सख्त निर्देशों के अनुपालन में, जनपद में गोतस्करी और इससे जुड़े गिरोहों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर और क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में थाना सैयदराजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी

आपको बता दें कि प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद के नेतृत्व में सैयदराजा पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर ग्राम हलुआ के पास त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से 03 राशि गोवंश गाय को बरामद किया, जिन्हें वध हेतु बिहार ले जाया जा रहा था। गोवंश की तस्करी में संलिप्त एक शातिर अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सनोज पुत्र चन्द्रिका राम, निवासी ग्राम भौरही, थाना सैयदराजा, जनपद चंदौली के रूप में हुई। यह गिरफ्तारी 6 नवंबर 2025 को सुबह 3:10 बजे की गई।

गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

पुलिस ने गोवंश की बरामदगी और अभियुक्त की गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुक़दमा अपराध संख्या 338/25 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक संतोष तिवारी और उप निरीक्षक अवधेश नारायण सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*