जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

शहाबगंज पुलिस ने पोकलेन वाहन से डीजल चोरी करने वाले शातिर चोर को किया गिरफ्तार, 25 लीटर डीजल बरामद

शहाबगंज पुलिस ने पोकलेन वाहन से डीजल चोरी के आरोप में सईद उर्फ शाहिद को गिरफ्तार किया। 25 लीटर चोरी का डीजल बरामद। एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से चोरों पर शिकंजा कसा गया। अभियुक्त ने पैसे के लालच में चोरी करना स्वीकारा।

 

 शहाबगंज में पोकलेन वाहन से डीजल चोरी का मामला सुलझा: शातिर चोर सईद उर्फ शाहिद गिरफ्तार

भारतमाला परियोजना स्थल पर हुई थी चोरी

पुलिस ने 25 लीटर चोरी का डीजल बरामद किया

चंदौली जिले में अपराध और अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशों के क्रम में शहाबगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन दिगम्बर कुशवाहा और क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना शहाबगंज पुलिस टीम ने चोरी के डीजल की बरामदगी करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।

डीजल चोर ने टंकी तोड़कर की थी वारदात

यह मामला तब सामने आया जब आवेदक आशीष ने थाना स्थानीय पर तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी (NKC कम्पनी) का पोकलेन वाहन (SP2032176), जो बनारस-रांची-कोलकाता हाईवे पर कार्यरत था, दिनांक 07.11.2025 को कैम्प के बगल में खड़ा था। इसी दौरान एक युवक ने वाहन की तेल की टंकी तोड़कर डीजल चोरी कर लिया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शहाबगंज में मुक़दमा अपराध संख्या 127/2025 धारा 305(C), 317(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रचलित थी।

चोर गिरफ्तार, 25 लीटर डीजल बरामद

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, दिनांक 10.11.2025 को अभियुक्त साईद उर्फ शाहिद (उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी रज्जूपुर, शहाबगंज) को यात्री प्रतीक्षालय गोपई माइनर के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने पैसे के लालच में आकर भारत माला परियोजना कैम्प कार्यालय विशुनपुरा में खड़े पोकलेन की टंकी से डीजल चोरी किया था।

अभियुक्त के कब्जे से एक गैलन में 25 लीटर चोरी का डीजल बरामद किया गया। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में डीजल चोरों पर लगाम लगाने का संदेश दिया गया है।

इस गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक राजेन्द्र नाथ सिंह, उप निरीक्षक शिवपूजन सिंह, हेड कांस्टेबल बालकृष्ण मौर्या शामिल रहें।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*