घरेलू कलह का खौफनाक अंत: पति से विवाद के बाद महिला ने लगाई फांसी, दो मासूमों के सिर से छिना मां का छाया
चंदौली के सदर कोतवाली क्षेत्र में पति से हुए विवाद के बाद एक 33 वर्षीय महिला ने पंखे के हुक से लटककर अपनी जान दे दी। इस दुखद घटना ने न केवल एक परिवार उजाड़ दिया, बल्कि दो छोटे बच्चों के सिर से मां का साया भी हमेशा के लिए छीन लिया।
पति से विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम
दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
गांव में पसरा मातम और सन्नाटा
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुरवा तालुका से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ शनिवार की सुबह एक 33 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।
परिजनों में मचा कोहराम
मृतका की पहचान पुष्पा देवी के रूप में हुई है, जो श्याम सुंदर की पत्नी थी। जानकारी के अनुसार, शनिवार की भोर में पुष्पा अपने कमरे में पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटकी मिलीं। जैसे ही परिजनों ने उन्हें देखा, तुरंत नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
इस घटना के बाद से ही गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
दो मासूमों ने खोई अपनी मां
इस घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि पुष्पा के दो छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से अब मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है। पुष्पा और श्याम सुंदर की शादी 13 साल पहले हुई थी, लेकिन एक छोटी सी अनबन ने इतने सालों के रिश्ते और हंसते-खेलते परिवार को खत्म कर दिया।
पुलिस की ने शुरू की मामले की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में ले लिया। सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि शव की फॉरेंसिक जांच कराई गई है और इसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद का लग रहा है, हालांकि तहरीर मिलने के बाद मामले की गहराई से जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








