जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

दिनदहाड़े लड़की को छेड़ रहा था अनिल गुप्ता, वीडियो वायरल होते ही चढ़ा पुलिस के हत्थे

जब लड़का जबरदस्ती करने लगा तो किशोरी ने जोर से शोर मचाना शुरू किया। फिर वह किसी तरह युवक के चंगुल से छूटी और परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर युवक की पूरी हरकत को शिकायत के तौर पर कोतवाली पुलिस को बतायी। 

 

सातवीं में पढ़ने वाली छात्रा का हाथ पकड़कर छेड़खानी

गली में खींच ले गया था मनबढ़ युवक

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुयी

वीडियो वायरल होते ही मची हड़कंप

 

चंदौली जिले के  मुगलसराय में मनबढ़ युवक ने दिनदहाड़े पुलिस और  इलाके की कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक कक्षा 7 में पढ़ने वाली एक लड़की के साथ छेड़खानी व परेशान करने की कोशिश की थी। वह पढ़ने जाने वाली लड़की को खींचने की कोशिश कर रहा था। 

 

बताया जा रहा है कि मुगलसराय कोतवाली इलाके की एक लड़की अपनी सहेली के साथ पढ़ने जाया करती है। जब वह स्कूल जाती है तो उसे उसी इलाके का एक मनबढ़ युवक न सिर्फ छेड़खानी करता है, बल्कि उसे परेशान भी करता है। आज उस लड़के ने लड़की को जबरन गली में खींच कर ले गया।  जब छात्रा ने शोर मचाया तो उसकी आवाज को सुनकर वहां पर लोग जुट गए। लोगों की भीड़ को देखकर वह मनबढ़ युवक भाग निकला। लेकिन सारी घटना आसपास लगे सीसी टीवी के कैमरे में कैद हो गई। 

chhedkhaniA

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडीडीयू नगर के एक स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा अपनी सहेली के साथ स्कूल जा रही थी तभी रस्तोगी गली में अनिल गुप्ता नाम के एक 22 वर्षीय मनबढ़ युवक ने अचानक रास्ते में जाकर लड़की का हाथ पकड़ने लगा। जब लड़की ने विरोध किया तो भी लड़का नहीं माना। वह उस लड़की का हाथ पकड़कर जबरन गली में खींच ले गया। किशोरी एक बार हाथ छुड़ाकर भागने की कोशिश कर रही थी, लेकिन युवक ने उसे फिर से पकड़ ले रहा था। 

जब लड़का जबरदस्ती करने लगा तो किशोरी ने जोर से शोर मचाना शुरू किया। फिर वह किसी तरह युवक के चंगुल से छूटी और परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर युवक की पूरी हरकत को शिकायत के तौर पर कोतवाली पुलिस को बतायी। 

इस मामले में प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय ने बताया कि युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक और छात्रा एक ही मोहल्ले में रहते हैं। वह  किशोरी को कई दिनों से परेशान कर रहा था, लेकिन लड़की ने इसकी शिकायत आज की है।

 इस संबंध में डीडीयू नगर क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया में एक नाबालिक लड़की को पकड़ने व गली में खींचने का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। मामले में विधिक कार्रवाई भी की जा रही है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*