इलिया पुलिस ने वारंटी छोटन सिंह को दबोचा, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई
चंदौली जिले की इलिया पुलिस ने न्यायालय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
थानाध्यक्ष इलिया अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार सिंह और उनकी टीम ने ग्राम तियरी निवासी छोटन सिंह पुत्र स्व. रामजी सिंह को शनिवार दोपहर करीब 2:45 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम चकिया, जनपद चंदौली द्वारा 2014 से संबंधित वारंट जारी था।
गौरतलब है कि छोटन सिंह उम्र करीब 52 वर्ष है और कई समय से वारंटी के रूप में न्यायालय से फरार चल रहा था। वारंटी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है ताकि उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा सके।
पुलिस टीम की सतर्कता रंग लाई
इस कार्रवाई को सफल बनाने में पुलिस टीम की सतर्कता और बेहतर समन्वय की अहम भूमिका रही। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश यादव और होमगार्ड राम विलाश यादव शामिल थे। पुलिस टीम ने पूरी योजना के साथ दबिश दी और वारंटी को उसके घर से सकुशल पकड़ लिया।
पुलिस अधीक्षक ने सराहा
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने इस गिरफ्तारी पर टीम को बधाई दी और कहा कि वारंटी व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आगे भी इसी तरह अभियान चलाए जाएंगे ताकि जिले में कानून व्यवस्था और बेहतर बनाई जा सके। इलिया पुलिस की यह कार्रवाई साफ संकेत देती है कि कानून से भागने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






