पचफेड़वा अंडरपास के पास पकड़ा गया 25 हजार का इनामी बदमाश अब्दुल मुख्तार, कई महीने से था फरार
शातिर पशु तस्कर है अब्दुल मुख्तार
मुगलसराय कोतवाली इलाके का रहने वाला है तस्कर
अलीनगर थाने में इसके खिलाफ दर्ज हैं 3 मुकदमें
चंदौली जिले की अलीनगर थाना पुलिस ने जिले के 25,000 रुपये के इनामिया गैंगेस्टर और वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। वांछित अभियुक्त अब्दुल मुख्तार मुगलसराय कोतवाली इलाके का रहने वाला है। इसको पचफेड़वा अन्डरपास के पास से दिनांक 15 जून दिन रविवार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
इनामी बदमाश की गिरफ्तारी के बाद जानकारी देते हुए कहा कि एसपी आदित्य लांग्हे के द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के वांछित व पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) अपर पुलिस अधीक्षक सदर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर विनोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में यह गिरफ्तारी हुयी है।
25 हजार के इनामी बदमाश और शातिर पशु तस्कर अब्दुल मुख्तार को अलीनगर पुलिस ने दबोच कर भेजा जेल@chandaulipolice pic.twitter.com/VINyVyJBXN
— Chandauli Samachar (@chandaulinews) June 15, 2025
अलीनगर पुलिस टीम ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 180/2025 धारा 3(1) उ.प्र.गिरोहबन्द एवम् समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम से सम्बन्धित 25 हजार रुपये के इनामिया वांछित अभियुक्त अब्दुल मुख्तार पुत्र अब्दुल रहमान को दबोचा। यह ग्राम कसाई महाल थाना मुगलसराय का रहने वाला है। इसको पचफेड़वा अन्डरपास के पास से दिनांक 15 जून 2025 को करीब 09.50 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
आपराधिक इतिहास अभियुक्तगण –
अब्दुल मुख्तार पुत्र अब्दुल रहमान निवासी ग्राम कसाई महाल थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली
1-मुकदमा अपराध संख्या.-196/2020 धारा 323/325/504/506 भादवि व 3(1)(द)(घ) SC/ST Act थानाअलीनगर जनपद चन्दौली।
2-मुकदमा अपराध संख्या-349/2024 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम थाना अलीनगर जनपद चन्दौली।
3-मुकदमा अपराध संख्या-180/2025 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना अलीनगर जनपद चन्दौली।
इनामी बदमाश की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा के साथ उपनिरीक्षक विरेन्द्र यादव और कांस्टेबल चन्दन कुमार शामिल थे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








