छोटे भाई की हत्या करने वाला दंगला यादव अरेस्ट, लाइसेंसी रिवाल्वर भी हो गयी बरामद
चंदौली पुलिस ने हत्या को आरोपी को पकड़ा
जगदीश सराय के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान गिरफ्तारी
वारदात में इस्तेमाल की गई रिवॉल्वर भी बरामद
चंदौली जिले में अपने छोटे की भाई की हत्या करने वाले आरोपी को पकड़ लिया गया है। पुलिस में हत्या में उपयोग किए गए असलहे को भी बरामद कर लिया है। आप को याद होगा कि 18 सितंबर को बड़े भाई दंगला यादव ने अपने छोटे अधिवक्ता भाई कमला यादव की गोली मार कर हत्या कर दी थी। दोनों के बीच में पैसे की लेनदेन और पारिवारिक विवाद था, जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया था। हत्या के बाद आरोपी दंगला यादव असलहा लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने हत्या के 3 दिन बाद उसको गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

पुलिस ने बताया कि जिले में अपराध की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित 68 वर्षीय आरोपी दंगला यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई रिवॉल्वर भी बरामद की गई है।
घटना का विवरण
यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। कोतवाली चंदौली के प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम 21 सितंबर 2025 को जगदीश सराय के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान, मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमा संख्या 268/25 से संबंधित वांछित अभियुक्त दंगला यादव अपने भाई कमला यादव को गोली मारने के बाद बनौली जाने वाली नहर के रास्ते से अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम बनौली नहर के पास पहुंची। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति ने भागने की कोशिश की, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान दंगला यादव पुत्र स्व. लोकनाथ, निवासी सिरसी, थाना चंदौली के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पैंट की बाईं तरफ से एक रिवॉल्वर बरामद हुई।
बरामदगी और विधिक कार्यवाही
बरामद हुई रिवॉल्वर पर कई निशान अंकित थे, जिनमें FG13503 और NPFG13503 REVOLVER 32 MK II FIELD GUN KANPUR-IN.2007 शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इस रिवॉल्वर का इस्तेमाल 18 सितंबर 2025 को कमला यादव को गोली मारने की घटना में किया गया था। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम
इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह, उप निरीक्षक कन्हैया लाल मौर्य, उप निरीक्षक रावेन्द्र सिंह (चौकी प्रभारी मण्डी), हेड कांस्टेबल रवि शंकर प्रसाद, कांस्टेबल बीर बहादुर यादव और कांस्टेबल सत्यप्रकाश शामिल थे। पुलिस टीम के इस प्रयास की सराहना की जा रही है, जिससे जिले में अपराध को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







