जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

लड़कियों को देखकर गाता था गाना, अब जेल चला गया दीपक 'दिवाना'

पकड़े गए 19 वर्षीय युवक का नाम दीपक कुमार पुत्र राम काशीराम है और यह सैयदराजा थाने के किल्ला धानापुर का रहने वाला है। इसे करनौल चौराहा (ग्राम ठेकहा) स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास से गिरफ्तार किया गया।
 

स्कूली लड़कियों से करता था छेड़खानी

बालिकाओं को देखकर गाता था अश्लील गाना

जेल जा रहा है किल्ला धानापुर का दीपक

शहाबगंज पुलिस ने भेजा जेल


 

चंदौली जिले में एक और जहां पुलिस की टीम मिशन शक्ति के चतुर्थ फेज के अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को कानूनी नियमों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर सशक्तिकरण अभियान चला रही है, तो वहीं कुछ युवक अश्लील गाने गाने और लड़कियों को छेड़ने की हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं।

 इसी मामले में शहाबगंज थाना पुलिस द्वारा एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह बालिकाओं को देखकर अश्लील गाने गाता है और उन पर छींटाकशी करता है।

जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार द्वारा जनपद में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के साथ साथ इनके विरूद्ध रोकथाम अपराध व मिशन शक्ति दीदी अभियान के तहत बालिकाओं व महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर आते जाते रास्ते मे अश्लील गाना गाने, बोली बोलने तथा फब्तियां कसने वाले व्यक्तियों व शोहदों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में  आज दिनांक 17 अक्टूबर 2023 को थानाध्यक्ष शहाबगंज मिर्जा रिजवान अली बेग के नेतृत्व में बालिकाओं व युवतियों को देखकर अश्लील गाना गाने व फब्तियां कसने वाले शोहदे को गिरफ्तार कर लिया गया।

पकड़े गए 19 वर्षीय युवक का नाम दीपक कुमार पुत्र राम काशीराम है और यह सैयदराजा थाने के किल्ला धानापुर का रहने वाला है। इसे करनौल चौराहा (ग्राम ठेकहा) स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास से गिरफ्तार किया गया और अभियुक्त के विरूद्ध थाना शहाबंगज पर मुकदमा अपराध संख्या 121/2023 धारा 294 आईपीसी का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।  

 इसको गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी मिर्जा रिजवान अली बाग के साथ-साथ उपनिरीक्षक आनंद कुमार प्रजापति अनिल कुमार सिंह के साथ कांस्टेबल ज्ञानपाल सिंह दीपक कुमार और महिला कांस्टेबल रितु शामिल थी।

 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*