जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चकरघट्टा पुलिस को बड़ी सफलता, देसी कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने इस संबंध में थाना चकरघट्टा पर मुकदमा संख्या 41/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
 

चकरघट्टा पुलिस को अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कामयाबी

मुखबिर की सूचना पर हुई दबिश

गांव बजरडीहा से आरोपी गिरफ्तार

देशी शराब बेचकर करता था जीवन यापन

चंदौली जनपद की चकरघट्टा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने मंगलवार रात ग्राम बजरडीहा से 5 लीटर कच्ची देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई।

आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक दिगम्बर कुशवाहा तथा क्षेत्राधिकारी नौगढ़ आशुतोष के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दयाराम गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

बताते चलें कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अंगद पुत्र दशरथ, उम्र करीब 56 वर्ष, निवासी ग्राम बजरडीहा, थाना चकरघट्टा के रूप में हुई है। उसके पास से प्लास्टिक की पिपिया में कुल 5 लीटर कच्ची देशी शराब बरामद हुई है।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह देशी शराब बेचकर ही अपनी आजीविका चलाता है। पुलिस ने इस संबंध में थाना चकरघट्टा पर मुकदमा संख्या 41/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी की यह कार्रवाई 23 जुलाई 2025 को रात 8:30 बजे ग्राम बजरडीहा में की गई।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक शिवसागर द्विवेदी, हेड कांस्टेबल अजय कुमार यादव और महिला कांस्टेबल राखी शामिल रहीं।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*