जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

धीना पुलिस की सटीक कार्रवाई, मारपीट के 3 वारण्टी गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी एक ही परिवार से हैं और उनके खिलाफ थाना धीना में मारपीट, गाली-गलौज और महिला उत्पीड़न की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
 

थाना धीना पुलिस को बड़ी सफलता

तीन वारण्टी गिरफ्तार

498A समेत गंभीर धाराओं में दर्ज था मामला

एक ही परिवार के तीन सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे

चंदौली जनपद के धीना थाना क्षेत्र में पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी एक ही परिवार से हैं और उनके खिलाफ थाना धीना में मारपीट, गाली-गलौज और महिला उत्पीड़न की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा जिले में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। इस अभियान को अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया।

जानकारी के अनुसार, थाना धीना में दर्ज मुकदमा संख्या 25373/2023, धारा 323, 504, 498A भादवि में नामजद अभियुक्त पुनीत तिवारी, अजय तिवारी और प्रेमलता देवी, निवासी ग्राम हरधनजुड़ा थाना बलुआ, न्यायालय सीजे(जेडी) एफसीटी द्वितीय चंदौली द्वारा जारी वारंट में वांछित चल रहे थे। पुलिस टीम ने 31 जुलाई 2025 को सुबह लगभग 10:45 बजे तीनों अभियुक्तों को उनके गांव से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  •     पुनीत तिवारी पुत्र उमाशंकर तिवारी
  •     अजय तिवारी पुत्र उमाशंकर तिवारी
  •     प्रेमलता देवी पत्नी उमाशंकर तिवारी

    (सभी निवासी ग्राम हरधनजुड़ा, थाना बलुआ, जनपद चंदौली)

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद, उपनिरीक्षक प्रेमनारायण यादव, कांस्टेबल अनुराग सिंह, महिला कांस्टेबल आरती सरोज, कांस्टेबल अमित सिंह शामिल रहें। 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*