धीना पुलिस की कार्रवाई: वन संरक्षण अधिनियम से संबंधित वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
धीना पुलिस की बड़ी सफलता
38 वर्षीय बृजेश चौहान गिरफ्तार
वन संरक्षण अधिनियम से जुड़ा मामला
सकलडीहा के ग्राम डेढावल से दबोचा गया आरोपी
चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर वारंटी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना धीना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक सदर (IPS) अनन्त चन्द्रशेखर और क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष धीना भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार सुबह एक वारंटी अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया।
अभियुक्त की पहचान
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम बृजेश चौहान पुत्र चन्द्रिका चौहान, उम्र लगभग 38 वर्ष, निवासी ग्राम डेढावल थाना सकलडीहा, जनपद चंदौली है।
मुकदमा दर्ज
अभियुक्त के विरुद्ध मुक़दमा नंबर 2978/17, अपराध संख्या 38/2002, धारा 4/10, वन संरक्षण अधिनियम (F Act) थाना धीना जनपद चंदौली में दर्ज है। इस मामले में माननीय सिविल जज (जू0डि0) एफटीसी द्वितीय/जेएम चंदौली द्वारा वारंट जारी किया गया था।
गिरफ्तारी का विवरण
पुलिस ने अभियुक्त को दिनांक 27.08.2025 की सुबह 7:30 बजे उसके घर ग्राम डेढावल, थाना सकलडीहा से गिरफ्तार कर हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस टीम की भूमिका
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद, हे0का0 अजीत कुमार बिन्द, का0 अमित सिंह और हे0का0 छोटेलाल यादव शामिल रहे।
अभियान जारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में वारंटी और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान लगातार जारी है। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








