धीना पुलिस की कार्रवाई: दो वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
धीना पुलिस की दोहरी गिरफ्तारी से बढ़ा अपराधियों में खौफ
सालों से चल रहे थे फरार, अब चढ़े पुलिस के हत्थे
संदीप यादव और त्रिलोकी के खिलाफ अलग-अलग मुकदमे दर्ज
चंदौली जिले की धीना थाना पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मारपीट और गालीगलौज जैसे मामलों में वांछित चल रहे दो वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे वारण्टी गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।
आपको बता दें कि गिरफ्तारी की यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर एवं क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान संदीप यादव पुत्र गोरख यादव निवासी ग्राम जनौली और त्रिलोकी पुत्र बालकरन निवासी ग्राम बरहन थाना धीना, जनपद चन्दौली के रूप में हुई है।
न्यायालय से जारी था वॉरंट
संदीप यादव के खिलाफ वर्ष 2019 में मुकदमा संख्या 968/19 अंतर्गत धारा 323, 325, 504 भादवि में वाद दर्ज है, जिसमें चन्दौली की एफटीसी द्वितीय अदालत द्वारा वॉरंट जारी किया गया था। पुलिस टीम ने उसे सुबह 8:30 बजे उसके घर जनौली से गिरफ्तार किया।
दूसरी ओर, त्रिलोकी के खिलाफ वर्ष 2014 में दर्ज मुकदमा संख्या 981/2017 (अपराध संख्या 32/2014) के तहत धारा 323, 504 भारतीय दंड विधान में न्यायालय से वॉरंट जारी हुआ था। पुलिस ने उसे सुबह 9:00 बजे उसके ग्राम बरहन स्थित घर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में उप निरीक्षक सतीश प्रकाश (चौकी प्रभारी, कमालपुर), उप निरीक्षक राजेन्द्र यादव, उप निरीक्षक हंसनाथ यादव, हेड कांस्टेबल अमित वर्मा शामिल रहें ।
पुलिस ने बताया कि दोनों वारण्टी अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और उन्हें जल्द ही न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







