2 वारण्टियों को इलिया और मुगलसराय पुलिस ने किया अरेस्ट, कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

चंदौली जिले में विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में वारन्टी व वांछितों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 2 वारण्टी अभियुक्तों (थाना इलिया द्वारा 01, थाना मुगलसराय द्वारा 01) को गिरफ्तार किया गया है।
थाना इलिया-
थानाध्यक्ष इलिया अरूण प्रताप सिंह के कुशल निर्देशन में उप निरीक्षक रविन्द्र कुमार सिंह थाना इलिया द्वारा वारण्टी लक्ष्णण यादव पुत्र कोमल यादव निवासी ग्राम जिगना थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली उम्र करीब 47 वर्ष सम्बन्धित मु0फौ0-714/05 धारा 323/324/506/504 भारतीय दंड विधान थाना शहाबगंज तारीख पेशी 03.04.2025 को आज दिनांक 24.03.2025 को उसके घर से गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अरूण प्रताप सिंह, उप निरीक्षक रवीन्द्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल सेवालाल सरोज, हेड कांस्टेबल बृजेन्द्र यादव सम्मलित रहे।
थाना मुगलसराय-
प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय विजय बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय सत्र न्यायाधीश चन्दौली द्वारा निर्गत एनबीडब्लू मुकदमा संख्या 382/24 धारा 7/25 आर्म्स एक्ट सरकार बनाम दीपक कुमार उर्फ छोटू पुत्र पप्पू कुमार निवासी काली महाल थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली ता0पेशी -02/04/25 से सम्बन्धित वारण्टी को उनके घर काली महाल चतुर्भुजपुर से दिनांक 24.03.25 को न्यायालय द्वारा निर्गत एन0बी0डब्लू के अनुपालन में नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। बाद गिरफ्तारी उपरोक्त वारंटी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह, उप निरीक्षक मनोज तिवारी, कांस्टेबल भूपेश कुमार सम्मलित रहे ।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*