जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

इलिया पुलिस ने पकड़े 2 पाइप चोर, 21 पाइप और 2 मोबाइल भी हुए बरामद

मंगलवार, 17 सितंबर 2025 को थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में उप-निरीक्षक कृष्णानंद पाण्डेय अपनी टीम के साथ शिव मंदिर रोड, खिलची पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
 

इलिया पुलिस ने 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

चोरी के सामान व मोटर साइकिल भी बरामद

एक चंदौली और दूसरा बिहार का रहने वाला है चोर

चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना इलिया पुलिस टीम ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 21 पाइप, दो मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

मंगलवार, 17 सितंबर 2025 को थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में उप-निरीक्षक कृष्णानंद पाण्डेय अपनी टीम के साथ शिव मंदिर रोड, खिलची पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उन्होंने दो व्यक्तियों को एक मोटरसाइकिल पर आते देखा। पुलिस टीम को देखकर दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

अभियुक्तों की पहचान और बरामदगी
पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान राम ललित तिवारी (उम्र 38 वर्ष), निवासी ग्राम घोडसारी, थाना इलिया, जिला चंदौली और शशिकांत तिवारी (उम्र 46 वर्ष), निवासी ग्राम वियुरी, थाना चांद, जिला कैमूर (बिहार) के रूप में हुई। इनके पास से कुल 21 पाइप, एक हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP67M1160) और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।

दर्ज किया गया मुकदमा
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना इलिया में मुकदमा संख्या 71/2025 के तहत धारा 317(2) और 317(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, उप-निरीक्षक कृष्णानंद पाण्डेय, कॉन्स्टेबल रामसूरत चौहान और कॉन्स्टेबल शुभम शर्मा की टीम शामिल थी।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*