इलिया पुलिस ने असलहा तस्कर को किया गिरफ्तार, दो तमंचे और कारतूस बरामद
इलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सघन चेकिंग में तस्कर दबोचा गया
दो देशी तमंचे और कारतूस बरामद
बिहार से लाया जा रहा था असलहा
नौगढ़ में बेचने की फिराक में था आरोपी
चंदौली जनपद की इलिया थाना पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने सघन चेकिंग के दौरान एक असलहा तस्कर को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से दो देशी तमंचे, एक जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की।
आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन दिगंबर कुशवाहा और क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराजा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कामयाबी हासिल की।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान असरफ कुरैशी (55 वर्ष), निवासी चैनपुर, जिला कैमूर (बिहार) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त बिहार से असलहा लाकर नौगढ़ क्षेत्र में बेचने की फिराक में था।
पूछताछ में बड़ा खुलासा
पुलिस की पूछताछ में असरफ ने बताया कि वह चैनपुर (बिहार) से तमंचे लाकर खजरा पहाड़ी के सुनसान रास्ते से होते हुए नौगढ़ क्षेत्र में बेचने जा रहा था। उसने स्वीकार किया कि इसी धंधे से उसका और उसके परिवार का गुजारा चलता है।
बरामदगी का विवरण
- एक मोटरसाइकिल UP67C0310 स्प्लेंडर प्लस
- एक देशी तमंचा 12 बोर
- एक देशी तमंचा 315 बोर
- एक जिंदा कारतूस 12 बोर
अभियुक्त के खिलाफ थाना इलिया में मुक़दमा अपराध संख्या - 64/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल कल्लन यादव, कांस्टेबल आलोक सिंह, कांस्टेबल रामसूरत चौहान शामिल रहें।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








