जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

इलिया पुलिस ने पैदल तस्करों को पकड़कर बिहार ले जाने से रोका, जेल भेजा

थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए पशु तस्कर अनिल कुमार तथा जय हिंद राम बिहार प्रांत के कैमूर जिला अंतर्गत चैनपुर थाना क्षेत्र के भगंदा गांव के निवासी हैं।
 

पुलिस ने डेहरी कलां गांव के पास तस्करों को किया गिरफ्तार

मवेशियों के साथ दो पशु तस्कर हत्थे चढ़े

पैदल रास्ते से बिहार ले जाने का किया प्रयास

गोवध निवारण एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत जेल भेजा गया

चंदौली जिला के इलिया थाना पुलिस ने डेहरी कलां गांव की नहर के पुलिया के पास से मवेशियों के संग दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हें के निर्देश पर थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह की गठित पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि पशु तस्कर पैदल रास्ते से मवेशियों को डेहरी कलां गांव के पास से नहर के रास्ते बिहार में प्रवेश दिलाने के लिए ले जा रहे हैं। जिस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए डेहरी कलां गांव के नहर के पास दो मवेशियों को मवेशियों को बरामद करने के साथ दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

 थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए पशु तस्कर अनिल कुमार तथा जय हिंद राम बिहार प्रांत के कैमूर जिला अंतर्गत चैनपुर थाना क्षेत्र के भगंदा गांव के निवासी हैं। जिन्हें गोवध निवारण तथा पशु क्रूरता अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया है।

इस गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, उप निरीक्षक असगर, विजेंद्र यादव, दुर्ग विजय वर्मा रहे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*